{"_id":"5fef856a8ebc3e3c8c6efa89","slug":"police-arrested-accused-of-snatching-kaithal-news-knl56227410","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल स्नेचिंग के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल स्नेचिंग के मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल छीनने के मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए-टू पुलिस ने नए बस स्टैंड रेलवे फाटक के पास से एक युवक को बाइक सहित काबू कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त की गई बाइक भी जब्त कर ली है। आरोपी के दूसरे साथी को पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार करके मोबाइल बरामद किया जा चुका है। उनका तीसरा साथी मोबाइल स्नैचिंग के एक अन्य मामले में पहले ही 5 वर्ष कारावास व 25 हजार रुपये जुर्माने का दोषी दिया जा चुका है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रोटेक्शन वारंट जारी करवाया गया है। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर ने बताया कि एएसआई प्रदीप कुमार की टीम द्वारा रेलवे फाटक के पास से बाइक पर सवार होकर जा रहे करीब 21 वर्षीय आरोपी साहिल उर्फ मटरु शुगर मिल कालोनी कैथल को काबू कर लिया गया। आरोपियों ने अगरगढ़ गामड़ी निवासी सन्नी का 18 अगस्त 2019 की शाम ढांड रोड फोन झपट लिया था। मामले में 29 दिसंबर को आरोपी सोहन लाल उर्फ सोनू शुगर मिल कालोनी कैथल से फोन बरामद किया जा चुका है। साहिल के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई। तीसरे आरोपी की पहचान किरणपाल शुगर मिल कॉलोनी के रुप में की जा चुकी है। आरोपी किरणपाल को 30 फरवरी 2020 को मोबाइल फोन स्नैचिंग के एक अन्य मामले में 5 वर्ष कारावास व 25 हजार रुपये जुर्माना किया जा चुका है।