फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Poetry narrated the pain of unemployment

जितने जीवन देहधारी, माटी का सकल पसारा सै, आदि, बीच, अंत म्ह माटी, कौण माटी तै न्यारा सै.....

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Poetry narrated the pain of unemployment
कैथल। रामनवमी के उपलक्ष्य में संगीत, साहित्य कला मंच कैथल व साहित्य सभा की ओर से वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा ट्रेड वेलफेयर के सदस्य व प्रमुख समाजसेवी रविभूषण गर्ग ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत विशारद श्याम सुंदर गौड़ ने सरस्वती वंदना से किया। इस कार्यक्रम में एक कविता में बेरोजगार की व्यथा को सुरजीत ठाकुर ने यूं बयां किया युवा आज का क्यों बन गया बेचारा, बेरोजगारी ने इस कदर मारा।
विज्ञापन

डॉ. चतुर्भुज बंसल ने कहा आप पार्टी नै पंजाब म्ह सबके नक्शे झाड़ दिए, बड़े बड़े जितने दरख्त थे सारे जड़ तै पाड़ दिए। बाल कलाकार रविन्द्र शर्मा राघव ने संगीतमय प्रस्तुति दी। गजलकार दिनेश बंसल ने कहा कि बाद मरने के भी दुनिया में हो चर्चा मेरा, ऐसी शोहरत की बुलंदी हो ठिकाना मेरा। सतीश शर्मा ने कहा कि मुसीबत में भी मुस्कुराना सीख। स्वामी टीसी अग्रवाल ने कहा जिए जा रहे हैं, जिए जा रहे हैं। सफर को खत्म हम किए जा रहे हैं। रामफल गौड़ ने कहा कि जितने जीवन देहधारी, माटी का सकल पसारा सै, आदि, बीच, अंत म्ह माटी, कौण माटी तै न्यारा सै। डॉ. संध्या आर्य ने कहा कि जग में सुंदर है दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम। साहित्य सभा कैथल के प्रधान अमृत लाल मदान में कविता के साथ कार्यक्रम बारे अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed