फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   poetry , khushi first, comptetion, kaithal

कविता में खुशी ने मारी बाजी

Sun, 31 Jul 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 31 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
poetry , khushi first, comptetion, kaithal
जोनल स्तर पर कविता प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डीएवी पब्लिक स्कूल में जोनल स्तर पर कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जोन के 16 स्कूलों के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल की प्रिंसिपल स्नेह जिंदल ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में डा. चतुर्भुज बंसल सौथा, स्टेट अवार्डी सुदर्शन शर्मा, प्राध्यापक लक्ष्मण दास कामरा, पैकस चेयरमैन अमरेन्द्र सिंह खारा, पंजाब नेशनल बैंक प्रबन्धक राजीव गुप्ता ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन



कार्यक्रम में पैकस चेयरमैन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि आज समाज में बेटियों को आगे लाने की आवश्यकता है क्योंकि बेटियां ही हमारा आने वाला कल हैं। कार्यक्रम के आरंभ में डीएवी स्कूल सीवन की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में हिंदी के जूनियर वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल खेदर की खुशी ने पहला स्थान, डीएवी शाहबाद मारकंडा की ईशा कोहली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हिंदी कविता पाठ में सीनियर वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र के देव आदित्य ने पहला स्थान और डीएवी मधुबन के आयूष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


अंग्रेजी कविता पाठ में जूनियर वर्ग में ओ एस डीएवी पब्लिक स्कूल कैथल की फलक ने पहला स्थान और डीएवी शाहबाद मारकंडा के मयंक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में डीएवी शाहबाद मारकंडा की पलक ने पहला और डीएवी सीवन की पलक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सौथा से आए डा. चतुर्भुज बंसल ने भी हास्य कविताओं से सबका मन मोह लिया। प्रधानाचार्या स्नेह जिंदल ने विजेताओं को बधाई दी और विभिन्न स्कूलों से आए छात्र एवं छात्राओं और अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के आयोजन में स्कूल स्टाफ ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed