{"_id":"572a41ff4f1c1bdf795cd6d7","slug":"pm-modi-gujrat-farmer-kaithal-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री से मिले गांव माजरी के युवा सरपंच व उनके साथी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री से मिले गांव माजरी के युवा सरपंच व उनके साथी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
मोदी
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला चीका। गुहला खंड के गांव माजरी के युवा सरपंच सतबीर सिंह ने मंगलवार को अपने साथी उद्यम सिंह, केवल सिंह, मलकीत सिंह, जसबीर सिंह व हरदीप सिंह के साथ संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। किसानों के इस शिष्टमंडल की अगुवाई भुज के सांसद विनोद चाबड़ा ने की।
इस मुलाकात के दौरान सरंपच सतबीर सिंह व अन्य किसानों ने प्रधान मंत्री के समक्ष पंजाब के भटिंडा शहर से लेकर गुजरात के भुज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की। किसानों ने प्रधान मंत्री को बताया कि हरियाणा व पंजाब के हजारों किसानों की गुजरात के कच्छ इलाके में काफी जमीन है।
जिसके चलते इन किसानों को गुजरात से लेकर हरियाणा पंजाब तक आना जाना लगा रहता है। किसानों ने बताया कि इस ट्रेन को चलाने के लिए वे पिछले काफी समय से मांग करते आ रहे हैं लेकिन किसी सरकार ने उनकी इस मांग को पूरा नहीं किया। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की मांग को ध्यान से सुनते हुए किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का शीघ्र ही समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
किसानों ने प्रधानमंत्री के समक्ष गुजरात में पंजाबी समुदाय के किसानों की जमीन की इंतकाल से संबधित समस्या भी रखी, जिस पर प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि गुजरात में रहने वाले किसी भी किसान को जरा सी भी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने मिलने आए शिष्टमंडल को आश्वासन दिलाया कि हरियाणा की पंचायतों को केंद्र सरकार से हर प्रकार की मदद की जाएगी।