फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Plenty of hyacinth in the drain, request for cleaning

ड्रेन में जलकुंभी की भरमार, सफाई कराने की गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Plenty of hyacinth in the drain, request for cleaning
19-सीवन। गांव रसूलपुर में ड्रेन में आई जलकुंभी दिखाते हुए किसान। - फोटो : Kaithal
सफाई न होने के कारण ड्रेन में जलकुंभी का साम्राज्य कायम हो गया है। अभी बरसात का मौसम है और ड्रेन ब्लॉक हो चुकी है। इसके कारण इन गांवों के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर निवासी किसान सविंद्र सिंह, सरपंच मनजीत सिंह वड़ैच, अमरीक सिंह, मेजर सिंह, धर्मा, सोनी, साहब सिंह, हरविंद्र सिंह, गुरदास कुमार, कर्म सिंह, जोगा सिंह, साबर सिंह, अमन कुमार, कृष्ण कुमार, मालक सिंह ने बताया कि उनके गांव से जो सरस्वती नदी ड्रेन गुजर रही है, उसमें जलकुंभी बहुत अधिक है। ऐसे में पानी आगे नहीं जा सकता है। पीछे से बरसात का पानी आता है तो ड्रेन में जलकुंभी के कारण पानी का गुजरना मुश्किल है। ऐसे में ड्रेन ओवरफ्लो भी होकर टूट सकती है। इसके कारण से आसपास के दर्जन भर गांवों को नुकसान होना निश्चित है। इसके किसानों की फसलें डूब जाएंगी। किसानों ने मांग करते हुए कहा कि ड्रेन की सफाई करवाई जाए। इसमें से जलकुंभी निकाली जाए, ताकि बरसाती पानी की निकासी हो सके। बता दें कि यह ड्रेन गांव ककराला व रसूलपुर के बीच में से होते हुए पोलड़ व सौथा से होती हुई खंड सीवन के कई गांवों से गुजरती है।
विज्ञापन

एसडीओ अनुभव ने बताया कि उन्हें ड्रेन से संबंधित समस्या की जानकारी मिली है। स्थिति का जायजा लेकर जल्द समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed