फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Plantation done in Government ITI during Seva Pakhwada

Kaithal News: सेवा पखवाड़े में राजकीय आईटीआई में किया पौध रोपण

Fri, 19 Sep 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 19 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Plantation done in Government ITI during Seva Pakhwada
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय आईटीआई में सेवा पखवाड़े के तहत पौधरोपण किया गया। मुख्यातिथि पार्षद कैथल सरदार स्वरूप सिंह सैनी ने छात्रों को अपने निवास स्थान के आसपास कहीं भी एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने व पौधे की सेल्फी लेकर माई भारत पोर्टल पर अपलोड करने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम के दौरान 75 पौधे रोपे गए जिसमें एनएसएस इकाई के विद्यार्थियों ने भाग लिया। अधीकक्षक सोहनलाल ने कहा कि पौधों के बिना जीवन की कल्पना बेमानी सी लगती है। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषण के कारण प्रत्येक मनुष्य के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। वनों के लगातार कटाव के कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ता जा रहा है जिसके कारण देश के एक हिस्से में सूखा तो दूसरे हिस्से में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति कठोर कदम उठाने पड़ेंगे। इस मौके पर वर्ग अनुदेशक एवम युवा खण्ड अधिकारी सीवन सतीश सैणी ने कैरियर काउंसलिंग व सफाई अभियान का नेतृत्व किया। इस मौके पर अनुदेशक राजवीर संजीव, अनुदेशक प्रदीप नैन, नीलकंठ शर्मा, इंदू बाला, सहायक संजय भुक्कल, लवजीत आदि मौजूद रहे। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य गोपाल सैनी इस मौके पर मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed