फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Plantation campaign launched in sugar mill

चीनी मिल में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Plantation campaign launched in sugar mill
03-कैथल। सहकारी चीनी मिल में पौधरोपण करते हुए प्रबंध निदेशक विरेंद्र चौधरी व अन्य। - फोटो : Kaithal
कैथल। सहकारी चीनी मिल में शनिवार से पौधरोपण अभियान शुरू किया। मिल परिसर में दो हजार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है। इस मौके पर मिल प्रबंध निदेशक विरेंद्र चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाना चाहिए तथा पौधारोपण के पश्चात बच्चों की तरह पौधों की देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य मिल परिसर को हरा-भरा बनाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों का जीवन में बड़ा महत्व है। ये हमें न सिर्फ जीवनदायी ऑक्सीजन देते हैं अपितु तमाम प्रकार के फल-फूल, जड़ी बूटियां और लकड़ियां भी प्रदान करते हैं। प्रत्येक मनुष्य को जब भी हो सके एक पौधा तो अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम में निदेशक जितेंद्र कादियान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अभियान की शुरुआत करते हुए मिल के प्रबंध निदेशक विरेंद्र चौधरी व निदेशक जितेंद्र कादियान ने त्रिवेणी का रोपण कर किया। उन्होंने वन विभाग व चीनी मिल के स्टाफ के सहयोग से नीम, पीपल, बड़, शीषम, लिसोड़ा, जामुन, अमरूद, पपीता व चांदनी के लगभग 500 पौधे लगाए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में जितेंद्र कादियान ने कहा कि यदि प्रकृति को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नही होगी। इस मौके पर राजपाल सिंह, रवि भूषण, ए.ए.सिद्दकी, कमलकांत तिवारी, रामपाल सिंह, आमिर हुसैन जुबैरी, अमरीक सिंह, सुभाष कादियान, रमेश चंद, लवलेश कुमार, सतजीत लाल, देशराज, कृष्ण चंद, रोशन शर्मा, किरण शर्मा, सतपाल शर्मा, रामपाल, सतपाल सिंह, सुरेश कुमार, राजेश चौहान, नरेश कुमार व राममेहर आदि ने भी पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed