फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pickup collided with auto, nine injured

Kaithal News: ऑटो में पिकअप ने मारी टक्कर, नौ घायल

Tue, 01 Jul 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 01 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Pickup collided with auto, nine injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/कैथल। सीवन कस्बे में कैथल-पटियाला स्टेट हाईवे पर सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक पिकअप ने सामनेेे से ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पर सवार धान लगाने के लिए कैथल की तरफ जा रही आठ महिलाएं घायल हो गईं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऑटो चालक को भी गहरी चोटें आई हैं। इस बीच मौका पाकर पिकअप चालक भाग निकला।

आमने-सामने हुई टक्कर का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है ऑटो सीवन से कैथल की ओर जा रहा था जबकि पिकअप चालक सीवन की ओर तेज रफ्तार से आ रहा था। ऑटो चालक जब पंप के सामने पहुंच मुड़ने लगा तभी पिकअप चालक ने तेज रफ्तार से आते हुए सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची सीवन पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह हादसा कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर सीवन से लगभग तीन किलोमीटर दूर हुआ। हादसे में घायल नौ लोगों में सीवन निवासी काली उर्फ पिंकी व महेंद्रों की हालत गंभीर बताई जाती है। पिंकी के सिर, टांग व कूल्हे में गंभीर चोटें आई हैं। महेंद्रों के दाहिने पैर टखना के नीचे से कट गया। ऑटो चालक शमशेर को भी गहरी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप वाहन चालक अनियंत्रित था और चालक की ओर से नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर 112 सेवा की गाड़ी भी तुरंत पहुंची। 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया व घायलों को मौके पर प्राथमिक सहायता देने के बाद उन्हें कैथल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है। सीवन थाना की पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक की पहचान व दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, हादसा वाहन की तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुआ।

थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि सीवन थाना पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों को सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना सामने आया है। पिकअप चालक को जल्द पकड़ा जाएगा।

हादसे में हुए घायल
हादसे में सीवन निवासी काली उर्फ पिंकी (24), महेंद्रों (38), भतेरी (35), लाभो (45), संतोष (38), जीतो देवी (65), संतरो देवी (45), मुस्कान (24) व ऑटो रिक्शा चालक शमशेर (59) घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed