फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pickup car robbed by shooting the driver

चालक को गोली मारकर पिकअप गाड़ी लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Pickup car robbed by shooting the driver
Pickup car robbed by shooting the driver - फोटो : Kaithal
रसीना-दुसैन रोड पर गांव दुसैन के पास चालक को गोली मारकर लुटेरे उसकी पिकअप गाड़ी लूटकर फरार हो गए। गोली चालक की पीठ में लगी। गंभीर हालात में उसको कैथल अस्पताल में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पूंडरी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

गांव डुलियानी निवासी सुमित ने बताया कि उसका पिता करीब 50 वर्षीय सुरेश पिकअप गाड़ी किराये पर चलाता है। बुधवार को भी अन्य दिनों की तरह उसके पिता ने गाड़ी अपने काम के लिए पूंडरी बस स्टैंड के पास खड़ी कर रखी थी। इस दौरान तीन व्यक्ति उसके पास आए और किसी गांव में सामान पहुंचाने के लिए किराया पूछने लगे। किराया तय करके उसका पिता अपनी गाड़ी को उनके साथ ले जाने लगा। जैसे ही वे गांव दुसैन के पास पहुंचे तो तीनों आरोपियों ने सुनसान सड़क देखकर उसके पिता के साथ हाथापाई कर गाड़ी लूटने के प्रयास किया। जब वे इस तरह से गाड़ी लूटने में कामयाब नहीं हो सके तो उनमें से एक आरोपी ने पिस्तौल निकाली और उसके पिता को पीठ में गोली मारी दी। बाद में आरोपी गाड़ी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सुमित ने बताया कि उसके पिता ने ही जैसे-तैसे घटना की सूचना उन्हें दी। वे मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए कैथल पहुंचाया। साथ ही यह भी बताया कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस को भी शिकायत दी है। जिला अस्पताल से उसके पिता को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौके का दौरा करने के बाद आसपास के क्षेत्र में पड़ताल की जा रही है कि कहीं सीसीटीवी कैमरे लगे हैं या नहीं। प्रयास किया जा रहा है कि लुटेरों के संबंध में कोई फुटेज मिल जाए। पूंडरी पुलिस सहित सीआईए की टीमें लुटेरों की तलाश में छानबीन कर रही हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed