{"_id":"613517128ebc3ebeb708ad12","slug":"petrol-pump-owner-committed-suicide-by-consuming-poison-kaithal-news-knl82262987","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप मालिक ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप मालिक ने जहर खाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनौरी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के मालिक अशोक ने रविवार दोपहर बाद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसने जान देने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। परिजनों ने तेल कंपनी के सेल्स ऑफिसर और एक अन्य व्यक्ति पर 35 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए अशोक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की शिकायत पुलिस में दी है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर के खनौरी रोड स्थित पेट्रोल पंप के मालिक अशोक (43) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी पर आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शहर थाना एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अशोक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उसके परिजनों ने कंपनी के सेल्स ऑफिसर सुनील चावला व एक अन्य व्यक्ति बलजीत पर 35 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। जिसमें बताया है कि तेल कंपनी के कामकाज के दौरान सुनील चावला और बलजीत ने अवैध रूप से अशोक से 35 लाख रुपये वसूले हैं। जिस कारण वह परेशान था और आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर रही है।