{"_id":"66fde021ccdfb764b10955d4","slug":"personality-development-is-necessary-for-success-kaithal-news-c-18-1-knl1004-490378-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सफलता के लिए व्यक्तित्व विकास जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सफलता के लिए व्यक्तित्व विकास जरूरी
Thu, 03 Oct 2024 05:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में कॅरिअर गाइडंस एंड प्लेसमेंट सेल एवं अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कॅरिअर काउंसलिंग एंड कम्युनिकेशन स्किल्स विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया।
इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर चैतन्य कॅरिअर कंसल्टेंस प्राइवेट लिमिटेड से प्रमाणित कॅरिअर सलाहकार डॉ. संगीता एवं सीनियर ट्रेनर सुमित ने शिरकत की। मुख्य वक्ता डॉ. संगीता ने कहा कि व्यक्तित्व विकास व्यक्ति के जीवन में सफल होने की क्षमता में अहम भूमिका निभाता है।
व्यक्तित्व की मदद से हम यह पहचान सकते हैं कि हम किन क्षेत्रों में अच्छे हैं और हमें किन क्षेत्रों की ओर जाना चाहिए। यह विद्यार्थियों को उनके कॅरिअर एवं लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक रोडमैप प्रदान करता है, जिससे उन्हें दिशा और उद्देश्य का स्पष्ट बोध हो सके। सीनियर ट्रेनर सुमित कुमार ने विद्यार्थियों के समक्ष कॅरिअर संबंधित विभिन्न मुद्दों को रखा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आज के समय में जहां हर क्षेत्र में संघर्ष ही संघर्ष दिखाई देता है। वहां सही कॅरिअर या व्यवसाय का चुनाव करना अपने आप में बड़ी बात है। लोग कई कारकों के आधार पर कॅरियर का चुनाव करते हैं। इसमें परिवार दोस्तों और शिक्षकों की अपेक्षाओं को पूरा करना शामिल है।
व्यक्तिगत विशेषताओं और क्षमताओं पर सावधानीपूर्वक विचार करने से व्यक्ति को अपने व्यक्तित्व के अनुकूल कॅरिअर पथ चुनने में मदद मिल सकती है इसलिए अपने योग्यता एवं क्षमता के अनुसार ही कॅरिअर का चुनाव करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. कुसुम ने अतिथियों का आभार जताया।