फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Person dies due to car collision, case registered

कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत, केस दर्ज 17-32-59

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Person dies due to car collision, case registered
ढांड। शादी समारोह से लौटते समय एक 38 वर्षीय व्यक्ति की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई होशियार सिंह ने बताया कि शनिवार को वे दोनों भाई अनंत फार्म ढांड में शादी में गए थे। समारोह में शामिल होने के बाद फार्म हाउस से घर के लिए पैदल अनाज मंडी ढांड में खड़ी कार की तरफ जा रहे थे। उसका भाई परवाना उससे आगे चल रहा था। परवाना जब मेन सड़क पर पहुंचा तो उसी समय एक तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका भाई सड़क की दूसरी तरफ जा गिरा। इसके साथ ही उस कार ने सड़क की साइड में खड़ी कार में भी टक्कर मार दी। इस कारण साइड में कार में बैठे किरमिच निवासी राजबीर को भी चोटें लगी।
विज्ञापन

कार चालक मौके से फरार हो गया। होशियार ने कहा कि वह परवाना को इलाज के लिए कुरुक्षेत्र अस्पताल में लेकर गया, जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक कुरुक्षेत्र में मारुति में काम करता था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed