फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Person died on the spot due to car collision

कार की टक्कर से व्यक्ति की मौके पर हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Person died on the spot due to car collision
(कैथल) राजौंद। गांव कसान के पास सुबह सैर पर निकले एक व्यक्ति को एक कार चालक ने टक्कर मार दी, जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कसान निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके ताऊ का लड़का 51 वर्षीय रामकिशन सुबह सैर करने के लिए जींद कैथल मार्ग पर जा रहा था। इसी बीच कैथल की तरफ से आ रहे अज्ञात इनोवा गाड़ी चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने बताया है कि वह भी उसके पीछे-पीछे आ रहा था। गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

वे रामकिशन को घायल अवस्था में कैथल के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के विरुद्ध केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। किठाना चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि सुबह एक इनोवा गाड़ी के अज्ञात चालक ने गांव कसान निवासी 51 वर्षीय रामकिशन नामक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिसकी मृत्यु हो गई और उसका पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed