फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People surrounded the Punjab Police in Guhla Cheeka

Kaithal News: गुहला चीका में पंजाब पुलिस को लोगों ने घेरा

Wed, 19 Apr 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 19 Apr 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
People surrounded the Punjab Police in Guhla Cheeka
गुहला-चीका। चीका में जमीन खरीद फरोख्त मामले में एक युवक को गिरफ्तार करने आई पंजाब पुलिस टीम को लोगों ने घेर लिया। लोग पुलिस टीम को पकड़कर चीका पुलिस थाने में ले गए। पुलिस और लोगों के बीच तीन घंटे हुई बातचीत के बाद पंजाब पुलिस 10 दिन में जांच में शामिल होने का नोटिस देकर लौट गई। चीका थाना प्रभारी पहले उन्हें सूचना होने की बात से इंकार करते रहे, बाद में कहा कि उनके पास एक दिन पहले इस संबंध में फोन आया था।
विज्ञापन


पटियाला में दर्ज एक मुकदमे में आरोपियों को पकडऩे के लिए आए पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को लोगों ने उस समय घेर लिया। जब वे युवक को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने का प्रयास कर रहे थे। चीका के वार्ड-12 के निवासी रोशनी देवी, इकविंद्र कौर, शिलावंती और अमनदीप सिंह के नाम पटियाला के गांव शादीपुर में 25 एकड़ जमीन थी, जिसे उन्होंने साल 2021 में जसबीर कौर पत्नी जोगिंद्र सिंह गांव रावर और राज कौर पत्नी सुखविंद्र सिंह गांव पिपलवाली करनाल को चार करोड़ 55 लाख रुपये में बेचा था और 55 लाख रुपये बयाना लिया था।
विज्ञापन


चीका निवासी अमरीक सिंह ने बताया कि वह अपने परिजनों सहित जमीन की रजिस्ट्री कराने अलग-अलग तारीखों में तीन बार पटियाला तहसील में गया, लेकिन खरीददार पक्ष से कोई नहीं आया। नोटिस देने के बाद भी जब जमीन के खरीदार रजिस्टरी करवाने नहीं आए तो अमरीक सिंह पक्ष ने अपनी जमीन किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी, जिसके बाद राजबीर कौर व राज कौर पक्ष ने नौ अप्रैल 2023 को पटियाला में अमरीक सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मामले में एएसआई सुखविंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह और महिला हैड कांस्टेबल अमरजीत कौर एक निजी गाड़ी से चीका आए और अमरीक सिंह के घर के बाहर मंडराते रहे।

अमरीक सिंह जैसी ही ड्यूटी पर जाने के लिए घर से बाहर निकला तो पंजाब पुलिस के कर्मचारियों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। अमरीक सिंह ने शोर मचा दिया, जिसके बाद वहां पर लोग जमा हो गए और पुलिस कर्मचारियों को घेर लिया और उन्हें चीका थाना ले आए। इस मामले में चीका थाना में लंबे समय तक पंचायत चली, पंजाब पुलिस के कर्मचारियों ने अमरीक सिंह और अन्य चार के नाम 10 दिन का नोटिस देकर पटियाला थाना में हाजिर होने को कहा।


इस संबंध में चीका थाना प्रभारी शिव कुमार पहले तो मामले में अनभिज्ञता जताते रहे, लेकिन बाद में कहा कि एक दिन पहले उनके पास फोन आया था। उन्होंने कहा कि सीआरपीसी की धारा 41/1 के तहत एक प्रदेश की पुलिस दूसरे प्रदेश की पुलिस को बिना सूचना दिए आरोपियों को नोटिस दे सकती है। पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को बंधक बनाने जैसी कोई बात नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed