{"_id":"6446fe9ff285de2fca0ff614","slug":"people-standing-outside-the-bank-till-night-heavy-police-force-reached-the-spot-and-pulled-out-the-employees-kaithal-news-c-18-1-101248-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रात तक बैंक के बाहर डटे रहे लोग, भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर कर्मचारियों को बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रात तक बैंक के बाहर डटे रहे लोग, भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर कर्मचारियों को बाहर निकाला
Tue, 25 Apr 2023 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 25 Apr 2023 03:41 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पंजाब नेशनल बैंक में लोगों के साथ सामने आई धोखाधड़ी के बाद रात तक भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौके एकत्रित हो गई। बैंक कर्मचारी अंदर ही रहे। वहीं लोगों में लगातार रोष बढ़ता गया, जिस कारण भारी पुलिस बल बैंक सुरक्षा के लिए तैनात करना पड़ा। बाद में पुलिस ने बस में बैंक कर्मचारियों को बाहर निकाला। तब जाकर लोग बैंक के आगे से हटे।
दोपहर के समय गांव नौच में पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी रामबीर द्वारा लोगों के साथ ठगी का मामला सामने आया था। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ बैंक के बाहर जुटनी शुरू हो गई। पुलिस ने दिन में लोगों को किसी तरह समझाया था। इसके बाद पुलिस ने रामबीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। लोगों में अपनी बैंक जमा राशि के हड़पे जाने की चिंता के कारण रोष व्याप्त था। लोगों में इस बात को लेकर रोष था कि जब वे बार-बार शिकायत कर रहे थे तो उनकी सुनवाई क्यों नहीं की। लोगों ने यहां तक आरोप लगाया कि इस मामले में कई अन्य बैंक कर्मचारी भी संलिप्त हैं। क्योंकि एक अकेला कर्मचारी इतने बड़े फ्रॉड को अंजाम नहीं दे सकता। दूसरी ओर सीआई की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस फरार कर्मचारी की तलाश में जुटी है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है।
कई अन्य कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका-
लोगों को आशंका है कि इस मामले में कई अन्य बैंक कर्मचारी भी शामिल हैं। क्योंकि एक बार सर्वर बंद हो सकता है। हर रोज सर्वर कैसे बंद हो सकता है। लोगों को कैश न आने जैसी बातें कहकर बरगलाया गया। उस समय बैंक अधिकारियों ने ध्यान क्यों नहीं दिया? पुलिस बस में ले गए कर्मचारियों को-रात तक जब लोग बैंक के बाहर से नहीं हटे तो डीएसपी विवेक चौधरी मौके पर पहुंचें। उन्होंने लोगों को आाश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस की बस में कर्मचारियों को बैंक से निकाला।
विज्ञापन
डीएसपी विवेक चौधरी ने कहा कि बैंक में जो मामला सामने आया है, उसके मामले में बैंक कर्मचारियों को सम्मन किया है। पूछताछ की जाएगी, इसके बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। अभी हिरासत जैसी कोई बात नहीं है।