फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People should cooperate in development works: Leelaram

विकास कार्यों में सहयोग करें आमजन : लीलाराम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
People should cooperate in development works: Leelaram
People should cooperate in development works: Leelaram - फोटो : Kaithal
विधायक लीला राम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश के अंदर अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के लोगों के प्राथमिकता के आधार पर काम कर रही है। कितनी ही कल्याणकारी योजनाएं अनुसूचित जाति के लोगों के लिए चलाई गई हैं। हल्का कैथल में विकास कार्यों के लिए लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। आमजन भी विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग करें, ताकि समयबद्ध कार्यों को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

विधायक लीला राम रविवार को एसआरडी स्कूल में संत गुरु रविदास सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। सभा के सदस्यों द्वारा विधायक लीलाराम का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। विधायक लीला राम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धरातल पर काम करती है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, सरकार धीरे-धीरे उन सभी वादों को पूरा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कैथल शहर के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल करोड़ों रुपये की नई नई योजनाएं देने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे कैथल के विकास में चार चांद लग जाएंगे। प्रधान जगदीश मेहरा, उपप्रधान कमल, राम कुमार नैन, कर्मचंद, भाग सिंह खनोदा, चंद्रमोहन, सुभाष, विकास, प्रकाश, लाल सिंह, महेंद्र पाल, राम रतन, भोला, प्रवीण प्रजापति, महेंद्र पाल धानिया, सतपाल सेवादार, डॉ. शमशेर बीरबल धानिया, मियां सिंह, डॉ. राकेश, सूरज, मुख्त्यार सिंह, महेश चंद, राजेश, मदनलाल तवर, सुरेश, राजपाल व राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed