फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People protested against the supervisor who went to distribute ration

राशन बांटने गई सुपरवाइजर का किया लोगों ने किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
People protested against the supervisor who went to distribute ration
कैथल। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लागू करवाने की मांग के लिए जारी आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन की तालाबंदी हड़ताल को 86 दिन हो गए हैं। बुधवार को आंगनबाड़ी वर्करों को बर्खास्त करने के खिलाफ सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला कैथल ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीसी को दिया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की उप प्रधान राजबाला, जिला सचिव नीतू, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव रामपाल शर्मा, जिला वरिष्ठ उपप्रधान जसवीर सिंह, सतबीर गोयत, ओमपाल भाल, जमीला टीक व राम भतेरी भानपुरा ने कहा कि हरियाणा सरकार आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा घोषित की गई मांगों को मानने की बजाय हड़ताल को तोड़ना चाहती है। सरकार ने लगभग तीन सौ वर्कर्स को टर्मिनेेेट करके बहुत से वर्कर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जा रहे हैं । 27 फरवरी को सुबह जवाहर पार्क में लंगर चख रही आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर को लंगर की बेअदबी करते हुए बसों में भर कर दूर दराज छोड़ने की कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन

जिला सचिव नीतू ने कहा है कि बुधवार को कैथल के सुभाष नगर में तीन सुपरवाइजर राशन बांटने के लिए आईं थीं, लेकिन लाभार्थियों और अन्य लोगों ने उनका विरोध कर दिया। बुधवार के प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रधान जरनैल सिंह ने की। इस अवसर पर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप महासचिव शिवचरण, अध्यापक संघ के जिला प्रधान विजेंद्र मोर, पब्लिक हेल्थ वर्कर्स यूनियन के जिला प्रधान पृथ्वी सिंह, पवन शर्मा, बलजिंदर सीड़ा, अभिषेक शर्मा, मदन पहलवान, सीटू के जिला कशियर जयप्रकाश शास्त्री, इंदिरा अनीता, अंजू मटौर, कविता जखोली, कुसुम जखोली व सरोज गुलियाना मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed