फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   people protest, secretriate, 200 tracter, boy murder issu, kaithal

200 से अधिक ट्रॉलियों में आए और लघु सचिवालय पर डाला डेरा

Thu, 16 Feb 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Thu, 16 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
people protest, secretriate, 200 tracter, boy murder issu, kaithal
चार घंटे सचिवालय पर दिया धरना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव करोड़ा में 23 जनवरी को हुए विकास हत्याकांड में हत्यारों की गिरफ्तारी ना होने व एसपी के साथ हुई नोक-झोंक पर रोष प्रकट करते हुए गांव करोड़ा, कुकरकंडा, पाई व भाणा से हजारों की संख्या में लोग वीरवार को लघु सचिवालय पहुंचे। जहां पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गांव के लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी व एसपी द्वारा अपने व्यवहार पर माफी मांगने तक धरने का एलान करते हुए लघु सचिवालय में डेरा डाल लिया। बाद में एसपी व डीसी द्वारा खुद धरने के बीच में आकर उचित कार्रवाई का आश्वासन देने पर 4 घंटे बाद गांव के लोग अपने लाव लश्कर के साथ वापस लौटे। इसके साथ ही प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बता दें कि 23 जनवरी की रात करोड़ा गांव में विकास नामक युवक का शव बिटोड़े में जलता हुआ मिला था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया था। गांव के लोगों ने कुछ नाम भी शक के आधार पर बताए थे। इस मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर गत 13 फरवरी को गांव की पंचायत एसपी से मिलने पहुंची थी। उस दिन एसपी कार्यालय में एसपी के साथ गांववासी भिड़ पड़े थे और बाद में पंचायत कर 16 फरवरी को लघु सचिवालय में बड़े धरने का एलान किया था।
विज्ञापन


वीरवार को ग्रामीण गांवों से 200 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर लघु सचिवालय की ओर कूच किया। प्रशासन ने सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल व आरएएफ के जवानों को सचिवालय में तैनात कर दिया। लघु सचिवालय पहुंचते ही लोगों ने अपने वाहन जाट स्कूल मैदान में खड़े कर दिए और %
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed