{"_id":"592720554f1c1b260c53664f","slug":"people-protest-likar-business-change-place-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके का स्थान बदलवाने पूरा गांव उतरा सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके का स्थान बदलवाने पूरा गांव उतरा सड़क पर
ब्यूरो कैथ्ाल
Updated Thu, 25 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने दिया धरना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कुराड़ में शराब के ठेके का स्थान बदलवाने के लिए ग्राम पंचायत सहित पूरा गांव ही सड़क पर उतर आया। ग्रामीणों ने ठेके के सामने तंबू लगा कर धरना शुरू कर दिया। स्कूल की छात्राएं भी शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन में शामिल हो गई।
ग्राम सरपंच सतबीर सिंह ने बताया कि गांव के मुख्य बस अड्डे के बीचों बीच ठेकेदारों ने शराब की दुकान खोल दी है। बस स्टैंड पर पूरा दिन महिलाओं, लड़कियों व बच्चों का आना जाना होता है। शराब की दुकान से उन लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बस स्टैंड के निकट सरकारी स्कूल भी है। ठेके के बाहर लोग सरेआम शराब पीते हैं। ग्राम पंचायत ने इस संदर्भ में प्रस्ताव डाल कर बीडीपीओ के माध्यम से जिला आबकारी व कराधान आयुक्त को भिजवाया था।
उसके पश्चात ग्राम पंचायत व गांव के लोगों का प्रतिनिधि मंडल उक्त अधिकारी से मिला था और पूरे गांव की समस्या उनके सामने रखते हुए ठेके को अन्यत्र कहीं किए जाने की मांग की थी। काफी दिनों तक तो अधिकारी उन्हें आश्वासन देते रहे पर ठेके का स्थान नहीं बदला गया। उल्टा आबकारी व कराधान अधिकारी ने पंचायत को यह कहते हुए वापस कर दिया कि ठेका सही जगह पर है। उसका स्थान किसी सूरत में बदला नही जाएगा। धरने में शमशेर सिंह, सूबे सिंह, ज्ञानीराम, चंादी राम, इंद्र शर्मा, सत्ता शर्मा, अनिल कुमार, राजा राम, दिलबाग, सुरेश आदि मौजूद रहे।