फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People gathered in the Tricolor Yatra to honor the martyr

शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में उमड़ा लोगों का हुजूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
People gathered in the Tricolor Yatra to honor the martyr
People gathered in the Tricolor Yatra to honor the martyr - फोटो : Kaithal
भाजपा की ओर से भाजपा प्रत्याशी रहे रवि तारांवाली के संयोजन में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा गांव तारांवाली से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए चीका में संपन्न हुई। इसमें पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज, सांसद नायब सैनी व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन

यात्रा से पहले गुहला में कई शहीदों को नमन करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। गांव तारांवाली में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज ने कहा कि देश की आजादी को 75 साल पूरे हो गए हैं। आज हरियाणा के 90 हलकों में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन हो रहा है, जिसमें हाजिरी के हिसाब से हजारों देश प्रेमी शहीदों को याद कर यात्रा में अपनी भागीदारी दे रहे है। सांसद नायब सैनी ने कहा कि हमें गर्व है अपने शहीदों पर, जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान देकर देश को आजाद करवाया। शहीदों को याद कर गर्व व फख्र महसूस होता है और तिरंगा हाथ मे उठाकर नया जोश और उत्साह महसूस करते है। कार्यक्रम के संयोजक रवि तारांवली ने कहा कि तिरगा यात्रा में पार्टी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता व युवा वर्ग ने भाग लेकर शहीदों को नमन किया है। इस अवसर पर मंडल प्रधान लीला राम, साहब सिंह, महेंद्र चीमा, प्रताप कम्बोज, राजेश कुमार, सलिंद्र वाल्मीकि, शीशपाल जिंदल, सुरता राम शर्मा ,ईश्वर सीडॉ ,राजपाल राणा अगोंध उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा हलका गुहला में निकाली गई। जिसमें सीवन से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भाजपा नेता एवं भाजपा जिला कैथल किसान यूनियन के जिला उप प्रधान सुरेन्द्र गुर्जर भूना ने कहा कि देश की आजादी के लिए शहीद होने वाले क्रांतिकारियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। इस अवसर पर सुरेन्द्र गुर्जर, बावा चन्द राणा, राज कुमार कांगथली, सूरज भान शर्मा, जरनैल सिंह, जीता राम बैरागी, हिरदा राम व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed