{"_id":"679bca594677af94bc0ef419","slug":"people-expressed-anger-over-raw-phirni-kaithal-news-c-18-1-knl1004-571058-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कच्ची फिरनी पर लोगों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कच्ची फिरनी पर लोगों ने जताया रोष
Fri, 31 Jan 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
राजौंद। नगर पालिका के वार्ड नंबर पांच में खुरडा गांव में 20 वर्षों से भी ज्यादा समय से कच्ची फिरनी को लेकर लोगों ने रोष जताया है। आलम यह है कि फिरनी से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।
खुरडा निवासी पूर्व पंच सुभाष, कृष्ण कुमार, संजय शर्मा, विजय कुमार ने बताया कि कहने को तो यह राजौंद नगर पालिका का वार्ड नंबर पांच है, लेकिन यहां समस्या मुंह बाए खड़ी है।
लोगों ने बताया कि जिन लोगों के घर इस फिरनी के आसपास पड़ते हैं उनका जीवन तो नर्क बनकर रह गया है। थोड़ी सी बरसात हो जाए तो यहां से खाली निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कई बार प्रशासन से मांग की कि यहां फिरनी को पक्का किया जाए, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिससे लोगों के लिए यह एक गंभीर समस्या पिछले 20 वर्षों से बनी है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग कि है की इस ओर जल्द कार्रवाई करते हुए गांव की फिरनी को पक्का किया जाए। संवाद