फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People came out in support of police officer in bribery case

रिश्वत मामले में पुलिस अधिकारी के समर्थन में उतरे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
People came out in support of police officer in bribery case
गुहला-चीका, कैथल। बुधवार को विजिलेंस टीम की छापामारी में चार घंटे की जद्दोजहद के बाद एसएचओ चीका जयवीर सिंह को गिरफ्तार तो कर लिया गया लेकिन लंबे समय बाद भ्रष्टाचार के मामले में किसी पुलिस अधिकारी के समर्थन में लोग सड़क पर उतर गए। विजिलेंस की कार्रवाई के विरोध में लोग नारेबाजी करते नजर आए। गुहला-चीका के अलावा कैथल में पिहोवा चौक पर भी एसएचओ जयवीर सिंह के समर्थन में लोगों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

दो बजे के आसपास विजिलेंस की टीम ने चीका थाने में रेड की जिसमें नकदी बरामद नहीं हो सकी। विजिलेंस टीम ने एसएचओ के कमरे सहित आसपास के क्षेत्र में घंटों तक नकदी की तलाश की लेकिन राशि बरामद नहीं हो सकी। उधर, जैसे-जैसे यह सूचना लोगों को मिलती गई, चीका थाने में लोगों की भीड़ बढ़ती गई। लोग कह रहे थे कि एसएचओ को जबरन फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। जब उनसे पैसे बरामद नहीं हुए तो क्यों गिरफ्तार किया गया। लोगों का कहना था कि थाना प्रभारी ने महज शिकायतकर्ता से हाथ मिलाए। इसके कारण हाथ लाल हो गए। ऐसे में उनके खिलाफ जबरन कार्रवाई की जा रही है। दो बजे से लेकर शाम छह बजे तक चीका थाने के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। हंगामे के बीच ओम प्रकाश बुद्धू, जगजीत सिंह और हरदीप बदसूई ने चीका थाने में लिखित शिकायत देकर मांग की कि विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने एसएचओ चीका के साथ धक्केशाही की कार्रवाई की है। यह पूरी तरह गलत है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उनके समर्थन में समाजसेवी भीम कौशिक, सागर भारद्वाज, पं. कृष्ण शर्मा और अन्य लोगों ने भी प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। कैथल में समाजसेवी राजू डोहर, अभिजीत जोशी सहित अन्य लोगों ने पिहोवा चौक पर एसएचओ के समर्थन में नारेबाजी की। देर शाम जब एसएचओ की गिरफ्तारी की पुष्टि हुई तब लोगों का हंगामा खत्म हुआ। एसएचओ के समर्थन में भीड़ का मामला लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। चर्चा रही कि भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई का शायद ही कभी विरोध हो लेकिन एसएचओ चीका जयवीर सिंह की छवि व लोगों में उनकी लोकप्रियता का ही नतीजा है कि न केवल गुहला बल्कि कैथल में भी लोग उनके समर्थन में लोग सड़क पर उतर आए। अब देखना होगा कि विजिलेंस एसएचओ से नकदी बरामद कर पाती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed