फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   People are demanding new not already existing facilities: Deependra

लोग नई नहीं पहले से जारी सुविधाओं की कर रहे हैं मांग : दीपेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
People are demanding new not already existing facilities: Deependra
46-पाई। 27 नंबर के स्थान पर यह फोटो लगाएं कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस नेता दीपेंद्र ? - फोटो : Kaithal
कैथल। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि इस समय सूबा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व महंगाई के मामले में नंबर वन है। हरियाणा की जनता भाजपा-जजपा से तंग आ चुकी है। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। लोगों नई के बजाए पहले से जारी सुविधाएं देने के मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन

सांसद हुड्डा ने वीरवार रात को पाई से राजौंद तक अपनी गाड़ी में पत्रकारों से विशेष बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस ने उदयभान को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, उसके बाद 16 पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। इससे हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि बदलाव तो लोगों ने 2019 में ही कर दिया था, जब भाजपा से कांग्रेस महज 3900 वोट पीछे रह गई थी। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस का जमीनी व गांव स्तर पर संगठन है।
विज्ञापन

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर उन्होंने कहा कि इस यात्रा का सकारात्मक रुख है। राहुल गांधी भाजपा की जाति, धर्म व अन्य विषयों पर किए जा रहे विभाजन को देखते हुए एक अच्छे विजन के साथ देश को जोड़ने के लिए यह यात्रा निकाल रहे हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी जैसी समस्याओं के बीच देश को कैसे आगे लाया जाए, इस बात को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद ने कहा कि देश में कोरोना, किसान आंदोलन व अन्य समस्याओं के बीच कांग्रेस पार्टी आगे आई है। शहीद किसानों के परिजनों को आर्थिक मदद भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस विधायक दल ने की। अग्निपथ, महंगाई, भ्रष्टाचार हो या अन्य समस्याएं, कांग्रेस ने ही आंदोलन किए हैं। दुर्भाग्य है कि सरकार किसी की नहीं सुन रही है। यह अलोकतांत्रिक सरकार है।
उन्होंने कहा कि आज किसान एमएसपी के लिए, सैनिक पहले जैसी नौकरी के लिए, स्कूली बच्चे पहले जैसे सरकारी स्कूलों के लिए, आढ़ती भुगतान की पहली व्यवस्था के लिए और बुजुर्ग अपनी बुढ़ापा पेंशन के लिए आंदोलरत हैं। वे कोई नई बात नहीं मांग रहे। यह सरकार हर चीज को खत्म करती जा रही है।

स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि भाजपा इस चुनाव में जीती। भाजपा को महज 26 प्रतिशत वोट मिले। इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार जीते, जो कांग्रेस की रणनीति थी। वर्ष 2019 के बाद हुए दो उपचुनाव में भाजपा हारी है। आदमपुर चुनाव में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा और कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करेगी। हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है। कांग्रेस पार्टी सकारात्मक विपक्ष देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed