{"_id":"66318e2be718bdc7f90bcfb4","slug":"pension-cut-96-year-old-lakshmi-is-roaming-around-the-department-kaithal-news-c-245-1-kht1001-115085-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कटी पेंशन, विभाग के चक्कर काट रही 96 वर्षीय लक्ष्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कटी पेंशन, विभाग के चक्कर काट रही 96 वर्षीय लक्ष्मी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। गांव बलबेहड़ा की 96 वर्षीय लक्ष्मी देवी के आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर लिंक न होने के चलते समाज कल्याण विभाग ने उनकी विधवा पेंशन काट दी है।
आंखों की रोशनी चली जाने और कूल्हे की हड्डी टूटी होने की वजह से अब लक्ष्मी देवी चलने फिरने में भी असमर्थ है। ऐसे में अपनी पेंशन बहाल करवाने के लिए लक्ष्मी देवी अपने पौत्रों की मदद से सरकारी कार्यालय के चक्कर लगा रही है लेकिन कहीं से भी उसे पेंशन बहाली का ठोस आश्वासन नहीं मिल रहा।
लक्ष्मी देवी के लड़के रामकला ने बताया कि उनकी 96 वर्षीय माता के आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर लिंक नहीं है। उम्र के आखिरी पड़ाव में माता की आंखों रोशनी चले जाने के कारण ना तो आंखें स्कैन हो रही है और न ही हाथों के फिंगर प्रिंट आ रहे जिसके चलते आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर लिंक नहीं हो रहा। रामकला ने बताया कि दो माह पहले अचानक विभाग ने माता की पेंशन बंद कर दी।
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग के सहायक विक्रम राणा ने बताया कि पेंशन जारी करने का पूरी सिस्टम ऑनलाइन है। इन बुजुर्गों के आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर लिंक नहीं हैं उनकी फैमिली आईडी वेरिफाई नहीं हो पाती जिसके चलते पेंशन बंद हो जाती है। यदि लक्ष्मी देवी की पेंशन संबंधी समस्या का एडीसी कार्यालय में हल नहीं हो पा रही है तो उन्हें पंचकूला सेक्टर छह में स्थित विभाग के मुख्यालय में संपर्क करना चाहिए।