{"_id":"6a8c95784df7d3b9ae04260c","slug":"patwari-strike-stalls-5000-mutation-cases-and-over-3000-certificates-kaithal-news-c-245-1-kht1014-154178-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पटवारियों की हड़ताल से 5 हजार इंतकाल, 3 हजार से ज्यादा प्रमाणपत्र अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पटवारियों की हड़ताल से 5 हजार इंतकाल, 3 हजार से ज्यादा प्रमाणपत्र अटके
विज्ञापन
लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी करते पटवारी। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। पटवार भवन पर लगातार 5वें दिन भी ताले लटके रहे। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को भी पटवारियों ने लगातार तीसरे दिन काम नहीं किया। पटवारियों की हड़ताल से आमजन की परेशानी बढ़ गई है। जिले में पिछले तीन दिनों से लोग तहसील कार्यालयों में काम के लिए भटक रहे हैं लेकिन पटवारी नहीं मिलने से काम नहीं हो पा रहे हैं।
सबसे ज्यादा परेशानी प्रमाणपत्र, जमाबंदी नकल व लोन उतारने चढ़ाने जैसे कामों के लिए हो रही है। हड़ताल से पांच हजार इंतकाल, तीन हजार से ज्यादा प्रमाणपत्र अटके पड़े हैं। इसके अलावा रजिस्ट्री का कार्य भी ठप पड़ा है। लोगों को कार्यालयों पर ताले लटके देख निराश लौटना पड़ा। वहीं जब लोग कामों के लिए पटवारियों के पास फोन कर रहे हैं तो पटवारी आमजन से उनका साथ देने की मांग कर रहे हैं।
पटवारियों का कहना है कि राजस्व रिकॉर्ड बहुत महत्वपूर्ण है और ऑटो म्यूटेशन पोर्टल के कारण लोगों के दस्तावेजों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। वहीं पटवारी कार्यालय में पहुंचे सतपाल, राजेंद्र, राहुल सैनी, रामधन ने बताया कि वे कई दिनों से परेशान हैं और काम छोड़कर आते हैं लेकिन हड़ताल के कारण उन्हें फिर निराश लौटना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से हड़ताल समाप्त नहीं होने तक वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग भी की है, ताकि कम से कम आमजन के जरूरी कार्य हो सकें।
विज्ञापन
साफ्टवेयर और डीसीएस के विरोध में पटवारियों का धरना जारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के बैनर तले कैथल लघु सचिवालय में पटवारियों ने तीसरे दिन भी धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसकेएस प्रधान ओमपाल भाल ने भी पटवारियों की मांग का समर्थन किया। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन कैथल के जिला प्रधान सुरेंद्र खटकड़ ने धरने की अध्यक्षता की। सुरेंद्र खटकड़ ने कहा कि पोर्टल में ऑटो म्यूटेशन पोर्टल यानी सॉफ्टवेयर में खामियों के कारण इंतकाल गलत दर्ज हो रहे हैं और न हिस्से ठीक आ रहे न मालकान के नाम सही। कुल मिलाकर इंतकाल में गलतियों का खामियाजा पटवारियों को भुगतना पड़ रहा है। जब तक पोर्टल ठीक ढंग से काम नहीं करता विरोध जारी रखेंगे।
प्रदेश प्रचार सचिव सुखविंदर सिंह ने कहा कि सरकार जल्द पोर्टल में सुधार करे और डीसीएस प्राइवेट एजेंसी से कराने के आदेश किए जाएं। महासचिव बलिंद्र सिंह ने कहा कि सरकार जल्द पोर्टल में सुधार करे। इस मौके पर कानूनगो दिलबाग सिंह, कृष्ण कुमार, राजेश एडवोकेट, अशोक कुमार, सुमित, विरेंद्र सिंह, यशपाल और सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।