कैथल। जिला प्रशासन के अनुसार सभी विभागों में टीकाकरण करने को लेकर विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसके साथ जिस मनुष्य को दोनों वैक्सीन लग चुकी हैं, वह सरकारी कार्यालय में प्रवेश कर सकता है। इसको लेकर कई दिनों से बस स्टेंड पर यात्रियों का टीकाकरण किया जा रहा है। मास्क पहनकर आने वाले यात्रियों को ही यहां प्रवेश दिया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी यात्रियों में लापरवाही देखी जा सकती है।
यात्री गेट पर तो मास्क लगाकर प्रवेश कर लेते हैं। लेकिन बस में बैठते ही मास्क उतार लेते हैं। इससे कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा रहता है।
रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग ने कहा कि बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों को गेट पर ही मास्क लगवाया जा रहा है। उनके प्रमाण पत्रों की भी जांच की जा रही है। इसके बाद ही बस स्टैंड परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। बसों में निगरानी ओर बढ़ाई जाएगी।