फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Passengers collided with the bus that bounced off the roof

Kaithal News: तेज चलती बस उछली छत से जा भिड़े यात्री

Fri, 28 Apr 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 28 Apr 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Passengers collided with the bus that bounced off the roof
कैथल। टोहाना जा रही एक बस के चालक ने बस को इतनी तेज गति से चलाया कि वह ब्रेकर से उछल पड़ी। इस कारण इसमें सवार कई यात्री छत से जा टकराए। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पंजाब के जिला संगरुर के गांव गुलाडी निवासी संतोष ने बताया कि वह बेटे रणदीप के साथ मायके सिरटा गांव में माता-पिता से मिलने आई थी। इसके बाद वे 23 अप्रैल को ससुराल में जा रहे थे। वे चीका बाईपास कैथल से प्राइवेट बस में बैठ गए। गांव धनौरी में उप राष्ट्रपति का प्रोग्राम होने के कारण बस सांगण से हरिपुरा गांव से होकर जा रही थी।
विज्ञापन


आरोप लगाते हुए कहा कि बस का चालक बस को तेज रफ्तार व लापरवाही से चला रहा था। बस में बैठे यात्रियों ने उसे कई बार टोका लेकिन वह नहीं माना। जब बस करीब गांव हरीपुरा पहुंची तो चालक की लापरवाही के कारण बस रोड पर बने ब्रेकर व पुली से उछल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पिछली सीट से उछलकर बस की छत को टकराकर नीचे सीट पर गिर गई। बस में बैठे कई अन्य यात्रियों को भी चोटें लगी हैं। उसे इस हादसे के कारण पसली, रीढ़ की हड्डी व चेहरे पर चोटें आई हैं। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed