{"_id":"61390cfa8ebc3eb6d97d0887","slug":"party-gets-stronger-on-the-strength-of-workers-hard-work-deepak-kaithal-news-knl82581989","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर मजबूत होती है पार्टी : दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर मजबूत होती है पार्टी : दीपक
विज्ञापन
Party gets stronger on the strength of workers' hard work: Deepak
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिला पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला में प्रवास के मुख्यातिथि पलवल से विधायक दीपक मंगला, भाजपा के प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट रहे। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही मजबूत होती है।
बैठक में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर राज्यमंत्री कमलेश ढांडा व भाजपा जिला प्रभारी वेद फूल्ला ने भाग लिया। विधायक दीपक मंगल ने दो दिन प्रवास के दौरान पहले दिन भाजपा कैथल में छोटी टोली, कोर ग्रुप, मंडल प्रभारियों व मंडल पदाधिकारियों की बैठक ली। दूसरे दिन मोर्चा पदाधिकारी, प्रकोष्ठों व विभाग संयोजकों, शक्ति प्रमुखों व बूथ अध्यक्षों की बैठक ली। दूसरी बैठक कैथल जिले के सभी मंडल अध्यक्षों व मंडल प्रभारियों की ली। उसके बाद कैथल जिले के सभी मोर्चा अध्यक्षों की बैठक ली। बुधवार को दूसरे दिन की पहली बैठक विधायक पलवल दीपक मंगला ने कैथल विधानसभा के सभी शक्ति प्रमुखों व पालकों की बैठक ली। तीसरे दौर की बैठक में कैथल विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्षों की बैठक ली। आखिर में कैथल जिले के प्रबुद्ध नागरिक व पदाधिकारियों की बैठक ली। विधायक पलवल दीपक मंगला ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं। उनके बलबूते पर ही पार्टी अपनी सरकार बनाती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही केवल मात्र ऐसी पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान देती है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजपाल तंवर, मनीष कठवाड़, अरुण सर्राफ, सुभाष हजवाना, तेजवीर सिंह, राव सुरेंद्र, सुरेश गर्ग नौच, जिला महामंत्री सुरेश संधू, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, ज्योति सैनी, मास्टर रति राम, हरिचंद जांगड़ा, भीम सेन अग्रवाल, शक्ति सौदा कृष्ण पिलनी, बलविंद्र जांगड़ा, प्रवीण प्रजापति व नरेश मितल मौजूद थे।