{"_id":"68af5f739e6d20a0530151ec","slug":"participation-in-cleanliness-is-mandatory-sdm-kaithal-news-c-18-1-knl1004-725204-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता में सहभागिता अनिवार्य है : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता में सहभागिता अनिवार्य है : एसडीएम
Thu, 28 Aug 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। एसडीएम अजय हुड्डा ने लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कलायत शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना है, जिसके लिए आमजन की सहभागिता बेहद जरूरी है।
एसडीएम ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी सबसे पहले अपने-अपने कार्यालयों की सफाई सुनिश्चित करें। इसके बाद निर्धारित शेड्यूल अनुसार कार्य करते हुए हर मोहल्ला, गली और मकान को स्वच्छ बनाया जाए। कूड़ा प्रबंधन के लिए ठोस योजना तैयार हो तथा आमजन को गीले और सूखे कचरे को अलग करने के लिए जागरूक किया जाए।
एसडीएम अजय हुड्डा ने निर्देश दिए कि खाली पड़े प्लॉटों से कचरे का उठान समय पर हो। पार्कों व सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई हो तथा सुलभ शौचालयों में किसी भी तरह की गंदगी नहीं दिखनी चाहिए। पौधारोपण अभियान को भी गति दी जाए और अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उनको दस्ताने व मास्क उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे स्वस्थ रहकर कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं के प्रबंधन के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएं। बैठक में संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।