फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Parshuram Yatra was welcomed by showering flowers

Kaithal News: पुष्प वर्षा कर परशुराम यात्रा का किया स्वागत

Tue, 25 Apr 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 25 Apr 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Parshuram Yatra was welcomed by showering flowers
कैथल। भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को भगवान परशुराम स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (बीपीएसओ) ने शहर में शोभायात्रा निकाली। इसमेंे श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की पालकी अलावा कई अन्य दूसरी झांकियां सजाई गईं। झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन


शोभायात्रा की हनुमान वाटिका से कांग्रेस नेता सुदीप सुरजेवाला ने शुरुआत की। उनके साथ पार्षद सुशीला शर्मा, एडवोकेट पीएल भारद्वाज व सुरेंद्र रांझा मौजूद रहे। युवा खुली जीप में भगवान परशुराम का प्रतीक लेकर चले। सुबह बीपीएसओ ने हनुमान वाटिका में परशुराम जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। ब्राह्मण समाज के युवाओं ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प व मिठाई अर्पित कर एकता का प्रण लिया।
विज्ञापन


प्रधान रवि प्यौदा ने कहा कि संगठन किसी भी समाज की ताकत होता है। मौजूदा समय में ब्राह्मण समाज के युवाओं को अपने हकों के लिए संगठित होने की जरूरत है। पार्षद सुशीला शर्मा ने कहा कि जिस समाज में महिलाओं का सम्मान होता है। वह समाज कभी सर नहीं सकता। महिलाएं भी अपने समाज के लिए आगे आकर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की प्रदेश महासचिव शकुंतला शर्मा ने कहा कि आजादी से लेकर आज तक अपने हाथों के लिए जो भी लड़ाई लड़ी गई है। बीपीएसओ ने सामाजिक कामों में योगदान देने के लिए पार्षद सुशीला शर्मा, पार्षद प्रवेश शर्मा, शकुंतला शर्मा, ललित शर्मा व नरेश भारद्वाज को सम्मानित किया।

हनुमान वाटिका से शुरू हुई शोभायात्रा की अगुवाई खुली जीप में बैठे ब्राह्मण कुमारों ने की। उसके पीछे भगवान परशुराम जी की पालकी सजाई गई थी। शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां भी थीं। शोभायात्रा करनाल रोड होते हुए पिहोवा चौक पहुंची। जहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में भारी संख्या में युवकों ने शक्ति का प्रतीक फरसा लिया हुआ था।


शोभायात्रा पार्क रोड हिंद सिनेमा रोड माता गेट व सीवन गेट होते हुए सर्व ब्राह्मण धर्मशाला पहुंचीं। जहां ब्राह्मण समाज के लोगों ने स्वागत किया। युवाओं ने भगवान परशुराम के मंदिर में माथा टेका। शोभायात्रा में अमन गुहना, प्रवीण शर्मा सेगा, पवन पहलवान, मनजीत पेगा, गोविंद कैथल, अश्वनी सिरटा, नवदीप गुहना, जयपाल व प्रवीण शर्मा ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed