फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Parshuram is the idol of the society: Dr. Arvind

Kaithal News: समाज के आराध्य हैं परशुराम ः डॉ. अरविंद

Wed, 30 Apr 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 30 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Parshuram is the idol of the society: Dr. Arvind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/कैथल। भगवान परशुराम धर्मशाला समिति चीका की ओर से धर्मशाला में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम किसी वर्ग-विशेष के नहीं अपितु पूरे समाज के आराध्य हैं। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष कर सर्वसमाज के हित में कार्य किया। उन्होंने सभी लोगों से भगवान परशुराम के जीवन को आत्मसात करने की बात कही।

डॉ. शर्मा ने कहा समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा एकजुट रहने की जरूरत है। इस मौके पर पूंडरी से विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें संदेश देता है कि ज्ञान और कर्म दोनों का संतुलन समाज को दिशा देता है। वे महान तपस्वी, वेदों के ज्ञाता और महान योद्धा भी थे।
विज्ञापन


इस अवसर पर ब्राह्मण धर्मशाला चीका के प्रधान जयभगवान शर्मा, नगर पालिका चेयरपर्सन रेखा रानी, टेक चंद शर्मा, राजेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, राजीव शर्मा, राजेंद्र शर्मा, प्रवीण शर्मा, हरिश कौशिक, श्री श्री 1008 महंत संत पुरी महाराज, महामंडलेश्वर ब्रह्मानंद गिरी महाराज, राजेश शर्मा पिंटू, रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहरावर में 17 मई को मनाई जाएगी जयंती

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 17 मई को रोहतक के पहरावर में राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed