फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   parivartan raily, palaram saini

दिग्विजय व राहुल के बयानों पर माफी मांगे कांग्रेस ः संजय जोशी

Mon, 02 Sep 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
parivartan raily, palaram saini
18- कैथल। भाजपा नेता पाला राम सैनी द्वारा कैथल अनाजमंडी में आयोजित जनसमर्थन रैली में मुख्यातिथि क? - फोटो : Kaithal
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व केंद्रीय संगठन मंत्री संजय विनायक जोशी सोमवार को नई अनाज मंडी में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पाला राम सैनी द्वारा आयोजित रैली में कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कश्मीर को लेकर दिए बयान व कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह द्वारा आईएसआई से पैसे लिए जाने के बयानों पर कांग्रेस को माफी मांगने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पाला राम सैनी का राजनीतिक कद बढ़े, इसके लिए उनको साधुवाद देता हूं। इसके बाद पूर्व संगठन मंत्री ने कहा कि देश में कांग्रेस ने गुलामी की अवधि से भी ज्यादा अपने 70 साल के शासनकाल में देश का नुकसान किया है। पाकिस्तान को चाहिए कि वह भारत को बदनाम करने की बजाए पाक में गैर मुस्लिम लड़कियों पर हो रहे अत्याचारों को रोके। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ी है। इसी प्रकार से हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में बिना पर्ची व बिना खर्ची के नौकरी व कार्यों की जो कार्य संस्कृति पनपी है। उससे पूरे प्रदेश की जनता का सरकार ने दिल जीत लिया है। कैथल को धर्मराज युधिष्ठिर द्वारा स्थापित पवित्र नगरी करार देते हुए उन्होंने कहा कि यहां से कांग्रेस के नेता सुरजेवाला विधायक हैं, जो राहुल गांधी का समर्थन करते हैं। जिस राहुल गांधी की आज पाकिस्तान में प्रशंसा हो रही है। रैली में गुरु लोकेश महाराज, स्वामी इंद्र गिरी महाराज, सीवन मार्केट कमेटी चेयरमैन संजय सैनी, नरेश मित्तल, विनोद गर्ग सीए, अरुण वर्मा, डॉक्टर जितेंद्र ठुकराल, सरदार गुरजंट सिंह, विक्की शर्मा मंडल अध्यक्ष, सुरेश जांगड़ा शहरी मंडल उपाध्यक्ष भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा नेता पाला राम सैनी ने कहा कि देश में पीएम नरेंद्र मोदी व प्रदेश में सीएम मनोहर लाल ने जनता का दिल जीत लिया है। कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला कहते हैं कि उन्होंने काम करवाए। लेकिन आज पूरे शहर में सीवरेज प्रणाली ठप पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाला राम सैनी को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग : रैली को संबोधित करते हुए इंद्रपुरी महाराज ने कहा कि 370 हटाने व नरेंद्र मोदी का पीएम बनने का उनके साथ-साथ हजारों लाखों कार्यकर्ताओं का सपना साकार हुआ है। अब बस राममंदिर बनता देखना चाहते हैं। कांग्रेस ने सिकंदर महान व अकबर महान पढ़ाया है। लेकिन महाराणा प्रताप जैसे राजा महान क्यों नहीं? इस बात का जवाब देना चाहिए। उन्होंने भाजपा संगठन से आग्रह किया कि पाला राम सैनी को टिकट देकर उम्मीदवार बनाया जाए।
महंत लोकेशदास को चांदी का मुकुट भेंट किया : पाला राम सैनी ने महंत लोकेशदास को चांदी का मुकुट भेंट किया। साथ ही सभी अतिथिगणों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उनके साथ सुशीला शर्मा, सीमा शर्मा, पूनम सहोता, संतोष सैनी, सुमन मोदगिल, राम रतन सैनी, जॉनी क्योडक़, निशू बॉक्सर, सलीम सिरोही, अरुण कुमार, बलबीर सैनी, स्वरूप सिंह सैनी, सोमदत्त शास्त्री, ओमप्रकाश मढ़ाड, बलबीर सैनी, सतपाल सैनी, करनैल सिंह पूर्व सरपंच फर्श माजरा, राम रतन सैनी सीवन, कपिल क्योड़क, मुकेश सैनी, रामफल सैनी, बलबीर सैनी, डॉ कपिल प्रजापति, मोदी भगत विक्की सैनी, संजय, सोनू, महाबीर सैनी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा के बाद होगा उम्मीदवारों के नामों पर मंथन
कैथल। नई अनाज मंडी में मीडिया से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने पत्रकारों के उम्मीदवारों संबंधी सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के बाद ही उम्मीदवारों के नामों पर विचार होगा। देश की अर्थव्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सब कांग्रेस के भ्रष्टाचार के पापों के कारण आज देश की यह हालत है। भाजपा सरकार की दिशा स्पष्ट है। विश्व स्तर पर आर्थिक मंदी चल रही है। इसका असर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed