फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pala Ram's wife Pushpa will fight as an independent

पाला राम की पत्नी पुष्पा निर्दलीय लड़ेंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Pala Ram's wife Pushpa will fight as an independent
01-कैथल। नामांकन भरते हुए प्रत्याशी पुष्पा सैनी व साथ मौजूद पालाराम सैनी। - फोटो : Kaithal
कैथल। भारतीय जनता पार्टी के नेता पाला राम सैनी की पत्नी पुष्पा सैनी ने चेयरपर्सन पद के लिए शनिवार को निर्दलीय पर्चा भरा। इससे पहले मूनलाइट पब्लिक स्कूल स्कूल से रोड शो निकाला गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में ऑटो, बाइक सवार, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि शामिल रहे। इसके बाद नगर परिषद कार्यालय पहुंच कर पुष्पा सैनी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

पाला राम सैनी ने कहा कि उन्होंने पहले ही घोषणा की थी कि यदि पार्टी उन्हें टिकट नहीं देगी तब भी वह मैदान में उतरेंगे। उन्होंने दावा किया कि उनकी पत्नी पुष्पा सैनी भारी बहुमत से विजयी होंगी। इस मौके पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पुष्पा सैनी ने कहा कि जीतने पर वे शहर के विकास के लिए काम करेंगी। जरूरतमंद लोगों को जिस तरह से पहले ही उनके माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाया जा रहा है, चेयरपर्सन बनने के बाद लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक की पुत्रवधू ने भरा नामांकन
गुहला-चीका। विधायक ईश्वर सिंह ने अपनी पुत्रवधू रेखा रानी को चुनाव मैदान में उतरा है। रेखा रानी ने एक विशाल काफिले के साथ एसडीएम कोर्ट में पहुंच अपना नामांकन भरा। इसी प्रकार से लोकदल से गुहला पूर्व विधायक रहे स्वर्गीय अमर सिंह ढांडे के पुत्र नरेश ढांडे ने भी अपनी पत्नी ऊषा रानी को चुनाव मैदान में उतार कर मुकाबले को रोचक बना दिया है। ऊषा रानी भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ एसडीएम कोर्ट पहुंची और अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप उम्मीदवार ने भरा नामांकन
गुहला-चीका। आप पार्टी ने मनदीप कौर को अपना उम्मीदवार बनाया है। मनदीप कौर का नामांकन दाखिल करवाने समाना से आम आदमी पार्टी के विधायक चेतन सिंह जोड़े माजरा चीका पहुंचे और मनदीप कौर का नामांकन दाखिल करवाया। सभी प्रत्याशियों ने अपनी अपनी जीत का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed