Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Paid 4.36 lakh for a flat, but failed to pay the installments... complaint dismissed.

Kaithal News: फ्लैट के लिए दिए 4.36 लाख, किस्तें नहीं भरीं... शिकायत खारिज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Paid 4.36 lakh for a flat, but failed to pay the installments... complaint dismissed.
करनाल। फ्लैट की बुकिंग के बाद पूरी रकम जमा नहीं कराने पर जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने खरीदार की शिकायत खारिज कर दी। आयोग ने माना कि शिकायतकर्ता ने शुरुआती 4.36 लाख रुपये जमा कराने के बाद भुगतान योजना के अनुसार कोई अगली किस्त नहीं भरी। बिल्डर ने निर्माण कार्य 90 प्रतिशत से अधिक पूरा कर लिया था। ऐसे में बिल्डर की ओर से सेवा में कमी या अनुचित व्यापार व्यवहार का मामला नहीं बनता।
विज्ञापन

जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष जसवंत सिंह, सदस्य नीरू अग्रवाल और सरवजीत कौर की पीठ ने 16 नवंबर 2026 को यह आदेश सुनाया। मामला अंकिता मनोचा बनाम एगिस वैल्यू होम्स लिमिटेड से संबंधित था। शिकायतकर्ता ने कंपनी के आनंदा फेज-1 प्रोजेक्ट में वर्ष 2015 में 2 बीएचके फ्लैट बुक कराया था। यह प्रोजेक्ट करनाल के सेक्टर-32 में प्रस्तावित था। शिकायतकर्ता के अनुसार, कंपनी ने 48 महीने में प्रोजेक्ट पूरा कर फ्लैट का कब्जा देने का भरोसा दिया था। उसने इसके लिए 4,36,263 रुपये जमा कराए थे।
विज्ञापन

आयोग ने भुगतान योजना और दोनों पक्षों के दस्तावेज का अध्ययन किया। आदेश में कहा गया कि शिकायतकर्ता भुगतान की निर्धारित समय-सारिणी का पालन नहीं कर सकी। उसने 4,36,263 रुपये जमा कराने के बाद एक भी किस्त नहीं भरी। ऐसे में देरी के लिए बिल्डर को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। आयोग ने शिकायत को गुण-दोष से रहित मानते हुए खारिज कर दिया। साथ ही, किसी पक्ष को मुकदमे का खर्च देने का आदेश भी नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप
शिकायतकर्ता का आरोप था कि कई बार साइट पर जाने के बावजूद निर्माण और विकास कार्य नहीं हुआ। कंपनी के अधिकारियों से संपर्क करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। रकम वापस मांगने और कानूनी नोटिस भेजने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद उसने जमा राशि 24 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित लौटाने, मानसिक परेशानी के लिए 25 हजार रुपये और कानूनी खर्च के 22 हजार रुपये दिलाने की मांग की।

कंपनी का पक्ष
कंपनी ने शिकायत का विरोध करते हुए कहा कि फ्लैट की कुल कीमत 17,45,053 रुपये थी। भुगतान योजना के अनुसार आवंटन पत्र जारी होने के बाद 36 महीने के भीतर पूरी राशि जमा करानी थी। कंपनी ने 2015 और 2016 में भुगतान के लिए पत्र और रिमाइंडर भी भेजे, लेकिन शुरुआती रकम के बाद शिकायतकर्ता ने कोई भुगतान नहीं किया। कंपनी ने यह भी दावा किया कि निर्माण कार्य 90 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका था और कब्जे के लिए ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट लेने की प्रक्रिया की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed