{"_id":"6153533e8ebc3eab7c7ecdce","slug":"paddy-will-be-purchased-in-grain-markets-from-october-1-kaithal-news-knl84747736","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अक्तूबर से ही होगी अनाज मंडियों में धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अक्तूबर से ही होगी अनाज मंडियों में धान की खरीद
विज्ञापन
Paddy will be purchased in grain markets from October 1
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडियों में धान की सरकारी खरीद एक अक्तूबर को होगी। मार्केट कमेटी सहित सरकारी एजेंसियों ने तैयारियां पूरी करने का दावा किया है, जबकि कृषि मंत्री जेपी दलाल कैथल मंडी में घोषणा करके गए थे कि धान की सरकारी खरीद 25 सितंबर से होगी। मंगलवार को दिन भर मजदूरों की हड़ताल के कारण मंडी में प्राइवेट खरीद का काम भी बंद रहा। जिस कारण किसान परेशान दिखे।
शनिवार को आढ़ती की हत्या के विरोध में, सोमवार को भारत बंद के कारण अनाज मंडियों में धान की खरीद का काम करीब-करीब बंद रहा। मंगलवार से बासमती ग्रुप की धान की बिक्री की उम्मीद थी, लेकिन मजदूरों की हड़ताल के कारण खरीद नहीं हो पाई। दिन में मजदूरों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। वे मजदूरी में दो रुपये कम करने का विरोध कर रहे थे। इसके बाद सायं के समय विभाग की ओर से उनकी मांग माने जाने पर मजदूरों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली। इसके बाद प्राइवेट खरीद का काम शुरू हो पाया।
मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश ने बताया कि धान की खरीद की सभी तैयारियां पूरी हैं। सफाई, बिजली, शौचालय संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गेटपास के लिए बनाए गए बूथों पर 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। यहीं से किसानों को मंडी में प्रवेश करने से पहले ही गेटपास दे दिया जाएगा। जिससे मार्केट कमेटी फीस चोरी जैसी बात ही नहीं बचेगी। किसानों से अपील है कि वे अपनी धान को सूखाकर लाएं, ताकि उन्हें अच्छे और पूरे दाम मिल सकें। डीएफएससी प्रमोद शर्मा ने कहा कि धान की सरकारी खरीद एक अक्तूबर से होगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।