फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Paddy purchase not done, farmers lost their way

Kaithal News: नहीं हुई धान खरीद, किसान भटके

Thu, 03 Oct 2024 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 03 Oct 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchase not done, farmers lost their way
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। खींचतान के चलते एक तरफ जहां सरकारी खरीद प्रक्रिया काफी ढीली होने के कारण किसानों में रोष है वहीं, अब किसानों ने अधिकारियों पर मिलीभगत कर निजी खरीद करवाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही इन किसानों ने नमी की मशीन में भी गड़बड़ी करने की आशंका जताई है।

नाराज किसानों का कहना है कि वैसे तो राइस मिलरों ने सरकार के खिलाफ पिछले कई दिन से हड़ताल कर रखी है, लेकिन रात के समय में राइस मिलरों से कमीशन लेकर धान की निजी खरीद करवाई जाती हैं। इस मामले में बुधवार को कई किसान सामने आए और उन्होंने अधिकारी पर आरोप लगाए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सरकारी खरीद एजेंसियां 17 प्रतिशत से अधिक नमी वाले धान की खरीद नहीं कर रही है। उधर, राइस मिलरों के हड़ताल पर जाने से मंडियों में पीआर किस्म के धान की खरीद नहीं हो पा रही है। पिछले दो दिन से धान की सरकारी खरीद शुरू न होने से किसान परेशान हैं। जबकि राइस मिलरों ने मांगें पूरी न होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान की सरकारी खरीद न होने के चलते अब तक किसान चार बार प्रदर्शन कर चुके हैं। दो बार किसानों ने तालाबंदी की है जबकि दो बार किसान हाईवे पर जाम लगा अपना रोष जता चुके हैं। वहीं, मार्केट कमेटी के आंकड़ों के तहत अब तक शहर की तीनों मंडियों में एक लाख से अधिक क्विंटल की आवक हो चुकी है। इसमें से 2250 क्विंटल धान की सरकारी खरीद हो सकी है।
मंगलवार रात कैथल की अनाज मंडी में प्राइवेट सेलरो की ओर से खरीद की गई है। यह धान करीब दो हजार रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा गया। दो ट्रक अनाज मंडी से लोड किए गए हैं। अधिकारी की मिलीभगत से यह काम कराया गया।

-विक्रम कसान, किसान, कैथल।
मशीनों में भी छेड़खानी की गई है। किसी में नमी की मात्रा 17 है तो दूसरी मशीन में उसी ढेरी में नमी की मात्रा 20 आती है। राइस मिलर हड़ताल पर है इस कारण आढ़ती धान ले नहीं रहे। किसानों का का आरोप है कि सभी की मिलीभगत में हमारी दुर्गति हो रही है। यदि जिला प्रशासन ने जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया तो लघु सचिवालय में पक्का धरना देंगे। - सतपाल दिल्लोवाली, किसान नेता, भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप, कैथल।

सरकार के नियमों के अनुसार धान खरीद करवाई जा रही है। इसमें नियमाें के तहत 17 प्रतिशत तक की नमी वाली धान की खरीद की जा रही है। पीआर धान की निजी खरीद राइस मिलरों की हड़ताल के कारण भी बंद है। ऐसे में यदि कोई चोरी छिपके से खरीद करवा रहा है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। अभी तक 2250 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। - बसाऊ राम, सचिव, मार्केट कमेटी, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed