{"_id":"6907a06991893d8323094dba","slug":"paddy-procurement-work-in-rajound-mandi-is-in-its-final-stage-kaithal-news-c-245-1-kht1002-140108-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजौंद मंडी में धान खरीद का कार्य अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजौंद मंडी में धान खरीद का कार्य अंतिम चरण में
Sun, 02 Nov 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
राजौंद अनाज मंडी में धान की ढेरियां सफाई करते मजदूर
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। राजौंद अनाज मंडी में धान खरीद का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। मंडी में इन दिनों बहुत कम मात्रा में ही धान की आवक हो रही है। उठान का कार्य भी अगले दो-चार दिनों में पूरा हो जाने की संभावना है।
मार्केट कमेटी के सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि अब तक मंडी में 1,46,688 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है, जिसमें से 1,40,000 क्विंटल का उठान पूरा हो चुका है। शेष 4,688 क्विंटल धान के उठान का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन नियमित रूप से उठान का कार्य किया जा रहा है ताकि मंडी में कोई जाम या अव्यवस्था न हो।
उन्होंने किसानों से अपील की कि वे धान को साफ-सुथरा और अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं, ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी तरह की दिक्कत न हो। सचिव ने बताया कि राजौंद मंडी में केवल मोटे धान की खरीद होती है, जबकि बासमती और अन्य बारीक किस्मों के धान की खरीद के लिए किसानों को कैथल या असंध मंडी का रुख करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि मंडी में फसल उठान का कार्य दो-चार दिनों में खत्म हो जाएगा।