फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Paddy procurement process continues smoothly across all mandis in Cheeka: Secretary

चीका की सभी मंडियों में धान खरीद प्रक्रिया सुचारू जारी : सचिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement process continues smoothly across all mandis in Cheeka: Secretary
गुहला-चीका। चीका मार्केट कमेटी के सचिव विजय कुमार ने कहा कि धान खरीद प्रक्रिया चरम पर चल रही है, इसलिए सभी अधिकारी व कर्मचारी सजग होकर कार्य करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम मनीष कुमार यादव के मार्गदर्शन में सभी मंडियों व खरीद केंद्रों में धान खरीद निरंतर की जा रही है। खरीद से संबंधित गतिविधियों की रिपोर्ट समय-समय पर उनके समक्ष प्रस्तुत की जा रही है। गत 21 अक्टूबर तक विभिन्न मंडियों में 1 लाख 73 हजार 754 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है, जबकि 1 लाख 539 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। सचिव विजय कुमार ने संबंधित खरीद एजेंसियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि मंडियों से धान उठान के कार्य में तेजी लाई जाए। किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए धान की खरीद, उठान और अन्य संबंधित कार्य समय पर पूरे किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा मंडियों में व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed