फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Oxygen Plant will now be installed in Poondri Hospital

कैथल के बाद अब पूंडरी अस्पताल में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Oxygen Plant will now be installed in Poondri Hospital
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग महामारी से बचाव प्रबंधों को और ज्यादा पुख्ता करने में जुटा है। इसके दृष्टिगत विभाग ने अब पूंडरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने से संबंधित कार्रवाई शुरू की है। जिला अस्पताल के बाद अब पूंडरी सीएचसी में भी ऑक्सीजन प्लांट लगेगा। इससे पूंडरी शहर सहित आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को जरूरत के दौरान ऑक्सीजन सिलिंडरों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

75 से 80 लाख रुपये की प्लांट लगाने पर लागत की संभावना
पूंडरी सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के विभाग ने 75 से 80 लाख रुपये लागत की संभावना जताई है। हालांकि इससे पूर्व सांसद नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्लांट के लिए 50 लाख रुपये लागत को मंजूरी दी जा चुकी है, लेकिन प्लांट लगाने से संबंधित अन्य कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग ने 25 से 30 लाख रुपये अन्य खर्च आने की संभावना जताई है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्लांट के साथ-साथ इसके लिए ऑक्सीजन पाइप लाइप, केबल कनेक्शन, जनरेटर और अन्य सुविधाओं की भी जरूरत पड़ेगी। ऐसे में 50 लाख रुपये की स्वीकृत राशि के अलावा 25-30 लाख रुपये अतिरिक्त राशि की आवश्यकता है। इस संबंध में पूंडरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. विकास भटनागर ने बताया कि प्लांट लगाने के विषय पर उनकी विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बैठक नौ जून को हुई है। इस बैठक में सांसद की ओर से मंजूर 50 लाख रुपये के अलावा 25 से 30 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च का अनुमान अधिकारियों द्वारा लगाया गया है। हालांकि बैठक के बाद भी स्वास्थ्य विभाग को राशि बारे पत्र लिखा गया था। अब दोबारा फिर से पत्र लिखकर उसे सांसद को भेजने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अपील की गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने कहा कि पूंडरी एसएमओ की ओर से प्राप्त पत्र को सांसद नायब सैनी को प्रेषित किया जाएगा। जैसे ही अतिरिक्त राशि मंजूर होकर अधिकारियों के पास आती है, उसके साथ ही प्लांट से संबंधित कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह प्लांट एमपीलैड स्कीम के तहत लगाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed