फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Oxygen cylinder storage plant to be built from 17 lakhs

जिला नागरिक अस्पताल में 17 लाख रुपये की लागत से तैयार होगा ऑक्सीजन सिलिंडर स्टोरेज प्लांट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Oxygen cylinder storage plant to be built from 17 lakhs
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल और इससे बाहर अन्य सरकारी अस्पतालों में मरीजों को ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक और कदम उठाया है। विभाग ने जिला नागरिक अस्पताल में बने ऑक्सीजन प्लांट के पास ही ऑक्सीजन के सिलिंडरों को स्टोर करने के लिए अन्य प्लांट बनाने का काम शुरू किया है। फिलहाल इस प्लांट पर लगभग 17 लाख रुपये लागत आने का अनुमान विभाग ने लगाया है। कार्य को देखते हुए लागत को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस समय नागरिक अस्पताल में 140 बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध हैं और 250 के करीब छोटे सिलिंडर हैं। हालांकि अस्पताल में ज्यादा जरूरत वाले बेडों पर पाइपलाइन के जरिये ऑक्सीजन की सप्लाई देने का कार्य जारी है लेकिन जरूरत पड़ने पर सिलिंडरों का प्रयोग भी किया जा रहा है। कई बार दूसरे अस्पतालों में भी नागरिक अस्पताल से ही सिलिंडरों के जरिये ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। प्लांट के बनने से ऑक्सीजन से भरे सिलिंडरों को पहले ही स्टोर कर लिया जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत इनका प्रयोग किसी भी अस्पताल में किया जा सके। यहां खाली सिलिंडरों को तुरंत भरकर प्रयोग के लिए तैयार रखा जाएगा। प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से भी खाली सिलिंडर यहां जमा करवाकर भरे हुए सिलिंडर लेने की व्यवस्था रहेगी। गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मरीजों को ऑक्सीजन को लेकर काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर लेने के लिए भटकना पड़ा था। उस स्थिति से बचने के लिए विभाग प्रबंधों को पुख्ता करने में जुटा है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेनू चावला ने बताया कि स्टोरेज प्लांट का कार्य जारी है। जल्द से जल्द इसे पूरा करवाने का विभाग का प्रयास है। इससे जिले में ऑक्सीजन की उपलब्धता और ज्यादा हो जाएगी और जरूरत के समय प्रयोग के लिए सिलिंडर तैयार रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन केसी पठानिया ने कहा कि स्टोरेज प्लांट का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उम्मीद है कि इस माह काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed