फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Oth Ceremony, Block Samiti, Kaithal

ब्लाक समिति प्रधान व उपप्रधान को दिलवाई शपथ

Tue, 12 Apr 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कलायत।
ब्यूरो/अमर उजाला कलायत। Updated Tue, 12 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Oth Ceremony, Block Samiti, Kaithal
कैथ्‍ाल - फोटो : अमर उजाला
 एसडीएम ओमप्रकाश की उपस्थिति में ब्लाक समिति के प्रधान व उपप्रधान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई। शपथ ग्रहण बाद एसडीएम ओमप्रकाश ने कहा कि प्रधान व उपप्रधान के अलावा सभी ब्लाक समिति सदस्य ईमानदारी से अपने कार्य करें तथा अपने क्षेत्र में आने वाली समस्या को दूर करने के लिए तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि अपने अपने क्षेत्र में विकास कार्य करवा प्रदेश को अग्रणी बनाने में अहम योगदान दें। उन्होंने प्रशासन की तरफ ग्रामीण विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ब्लाक समिति प्रधान परमवीर रामगढ़ तथा उपप्रधान आनंद प्रकाश ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने उपरांत समारोह में मौजूद प्रशासन तथा समिति सदस्यों को आश्वासन दिया कि वे ईमानदारी के साथ सभी सदस्यों को साथ लेकर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed