फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Orientation Program for Arts Faculty Students

Kaithal News: कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Orientation Program for Arts Faculty Students
ओरिएंटेशन कार्यक्रम में युवाओं से रूबरू होते वक्ता। कालेज
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज, कैथल में प्रथम वर्ष के कला संकाय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के प्रधान अश्विनी शोरेवालाजी और प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल के मार्गदर्शन में किया गया। उपप्राचार्य डॉ. राजबीर पराशर ने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न गतिविधियों एवं प्रकोष्ठों की जानकारी अलग-अलग सत्रों में प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि कला संकाय के इस प्रथम ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विद्यार्थियों की इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति इस कार्यक्रम की सफलता का प्रमाण है। विद्यार्थी अपने महाविद्यालय में किसी भी प्रकार की शैक्षणिक समस्या के संबंध में अपने मेंटर से संपर्क कर सकते हैं। डॉ. जयवीर धारीवाल ने मेंटर-मेंटी समूह के कन्वीनर के रूप में इसकी उपयोगिता और कार्यप्रणाली की विशेष जानकारी दी। डॉ. अनुकृति ने एनएसएस, डॉ. रघुवीर लांबा ने एनसीसी, डॉ. सूरज वालिया ने ईआरपी, डॉ. कपिल ने टाइम-टेबल, डॉ. नरेश ने पुस्तकालय, डॉ. सुरेंद्र आर्य ने यूथ रेडक्रॉस, डॉ. अशोक अत्री ने यूथ एवं कल्चरल गतिविधियों और डॉ. गुरदीप भोला ने खेल विभाग और विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेने के कारण प्राप्त होने वाले विभिन्न अवसरों की और डॉ. विनय सिंघल ने महिला प्रकोष्ठ की गतिविधियों व छात्राओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए महाविद्यालय की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में कला संकाय के अनेक प्राध्यापक और लगभग 350 विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन डॉ. एसपी वर्मा और डॉ. नरेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed