{"_id":"650f35dd391107a2fd050874","slug":"organize-up-to-15-science-exhibitions-in-government-schools-kaithal-news-c-18-1-knl1004-225923-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सरकारी स्कूलों में 15 तक लगाएं विज्ञान प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सरकारी स्कूलों में 15 तक लगाएं विज्ञान प्रदर्शनी
Sun, 24 Sep 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी को लेकर समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र कुमार आर्य ने विज्ञान विषय के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 अक्टूबर तक सभी स्कूलों व खंड स्तर की प्रदर्शनी का आयोजन कर लिया जाए।
उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी खंड संसाधन संयोजक के माध्यम से अपने-अपने खंड में जाकर बैठक करें तथा उसमें जो जिला स्तर पर आप लोगों को दिशा निर्देश दिए हैं, वह अच्छी तरह से सबको समझाएं, ताकि विद्यालय स्तर तथा खंड स्तर की प्रदर्शनी बहुत अच्छे ढंग से आयोजित करवाई जा सके। खंड स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन कर 16 अक्तूबर तक विजेता विद्यार्थियों के नाम डीपीसी कार्यालय में पहुंचाएं। विज्ञान प्रदर्शनी में खंड स्तर पर सभी विद्यालयों का भाग लेना अनिवार्य है।
डीपीसी आर्य ने बताया कि इस बार प्रदर्शनी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय व जिला परियोजना अधिकारी कार्यालय मिलकर करवाएंगे। एपीसी कुशल कुमार ने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विभाग के दिशा निर्देशों को संबंधित तक पहुंचना है, जिला स्तर की प्रदर्शनी में जज कॉलेज व विश्वविद्यालय स्तर के प्रो. होंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर डीएमएस सुशील कुमार एपीसी मनोज पवार, डीएसएस अनिल तंवर, बीआरपी मीनाक्षी निधि जैन, प्रीति जैन, रितु, सतीश जांगडा, दीपिका शर्मा, रूबी, मोनिका शर्मा, अदिति प्रमोद, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।