फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Opposition is busy spreading confusion: Surabhi Garg

भ्रम फैलाने में लगा है विपक्ष : सुरभि गर्ग

Fri, 19 Dec 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 19 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Opposition is busy spreading confusion: Surabhi Garg
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि एसआईआर (सिस्टमेटिक इंस्टीट्यूशनल रिफार्म) और तथाकथित वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। भाजपा लोकतंत्र की मजबूती और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है।

यह बातें उन्होंने जींद रोड माडल टाउन स्थित अपने निवास पर कार्यकर्ताओं से बैठक के दौरान कही। उन्होंने बताया कि एसआईआर जैसे सुधारात्मक कदम प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही और सिस्टम को मजबूत करने के लिए आवश्यक हैं। लेकिन विपक्ष इन्हें गलत तरीके से पेश कर भ्रम फैलाने में लगा है।
विज्ञापन


सुरभि गर्ग ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय विपक्ष अपनी हार की आशंका के चलते वोट चोरी जैसे बेबुनियाद मुद्दे उठाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत का चुनाव आयोग एक स्वतंत्र और संवैधानिक संस्था है, जिसकी निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर देश-विदेश में भरोसा किया जाता है। बिना किसी ठोस सबूत के आरोप लगाना न केवल असंवैधानिक है, बल्कि मतदाताओं के विश्वास को कमजोर करने का प्रयास भी है।नगर परिषद की अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष को जनता के सामने अपने विकास कार्यों और नीतियों के आधार पर जाना चाहिए, न कि झूठे आरोपों के सहारे। भाजपा संगठन बूथ स्तर तक सक्रिय होकर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत कर रहा है, जबकि विपक्ष केवल बयानबाजी तक सीमित है।इस अवसर पर सीमा देवी, परमजीत कौर, रोहन मित्तल, प्रवेश शर्मा, राजेश सिसोदिया, रजत थरेजा और दीपक शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed