फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Opposition created ruckus in the House meeting and boycotted it

Kaithal News: सदन की बैठक में विपक्ष का हंगामा, किया बहिष्कार

Thu, 13 Mar 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 13 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Opposition created ruckus in the House meeting and boycotted it
संवद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर परिषद के कार्यालय में बुधवार को सदन की बैठक हुई। इसमें विपक्ष ने शुरुआत में हंगामा कर दिया। इसमें विपक्षी पार्षदों ने विकास की बात करने की बजाय बैठक का ही बहिष्कार कर दिया। इससे पहले विपक्षी पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक न होकर एओ राजेंद्र की अध्यक्षता में कराने

की मांग की। जब एओ ने ऐसा नहीं किया तो पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।

विरोध करने वालों में वार्ड नंबर 11 से पार्षद सुशीला शर्मा, वार्ड नंबर छह से पार्षद प्रीति शर्मा, वार्ड नंबर 2 से पार्षद वर्मा, वार्ड नंबर 21 से पार्षद अनिल खुरानिया, वार्ड नंबर चार से पार्षद महेश गोगिया, वार्ड नंबर 25 से पार्षद विनस गुप्ता, और वार्ड नंबर 31 से पार्षद विकास कुमार शामिल रहे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। वे इस बारे में उच्चाधिकारियों से मिलेंगे और अदालत की भी शरण लेंगे।
विज्ञापन

शहर के विकास की बात करें पार्षद : रामनिवास

वार्ड नंबर 18 से पार्षद और पूर्व अध्यक्ष रामनिवास मित्तल ने अपनी बात रखते हुए सदन में कहा कि उन्होंने भी पांच साल अध्यक्ष रहते हुए यह सदन चलाया है। पार्षद यहां भाजपा और कांग्रेस की बात न करके शहर के विकास की बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक का बहिष्कार करना किसी बात का समाधान नहीं है, पार्षद वार्डों में जो काम नहीं हो रहे हैं या आगे काम जो करवाए जाने हैं, उनकी बात करें, लेकिन पूर्व चेयरमैन की इस बात का भी विपक्ष के पार्षदों ने विरोध कर दिया। वहीं वार्ड नंबर 15 से पार्षद शमशेर फौजी ने कहा कि बैठक का बहिष्कार करने के बजाय पार्षद अपने-अपने वार्डों में अध्यक्ष सुरभि के साथ मिलकर काम करवाएं, न कि राजनीति करें।

नगर परिषद सदन की बैठक का विपक्ष के पार्षदों की ओर से विरोध करने के बाद पार्षदों ने बैठक की। इसके लिए पार्षदों का कोरम पूरा रहा। पार्षदों ने बैठक शुरू होने के बाद न केवल अपने-अपने वार्डों के मुद्दे उठाए, बल्कि सामूहिक समस्या पर भी अपनी बात रखी। पार्षदों ने शहर की सफाई व्यवस्था के साथ-साथ आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने की बात रखी।

वार्ड नंबर 10 से पार्षद रोहन मित्तल ने कहा कि वार्ड में आवारा कुत्ते ज्यादा होने के कारण लोगों को दिक्कत आ रही है। उन पर लगाम लगाई जाए। वार्ड नंबर 16 से पार्षद रामफल ने वार्ड में पानी व सीवरेज व्यवस्था की बात रखी। वार्ड नंबर 14 से पार्षद दीपक शर्मा ने बाईपास के निर्माण की मांग रखी।

पार्षद हंगामा करने की बजाय शहर व अपने वार्डों के विकास की बात करें। सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य चल रहे हैं। किसी भी पार्षद के साथ कोई भेदभाव नहीं हो रहा है। बहिष्कार करना किसी बात का समाधान नहीं है। -सुरभि गर्ग, नगर परिषद अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed