फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   opposed the tender

नगर पार्षदों में डोर टू डोर व पार्कों के रखरखाव के टेंडर को लेकर रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
opposed the tender
शहर के 31 में से 9 पार्षदों ने शुक्रवार को नगर परिषद चेयरपर्सन को पत्र लिखकर म्यूनिसिपल एक्ट की धारा 25 के तहत नोटिस देकर बैठक बुलाए जो की मांग की है। जिसमें डोर टू डोर सहित जवाहर पार्क व चिल्ड्रेन पार्क के टेंडर को लेकर पार्षदों की आपत्तियों को दूर किए जाने, मुख्यमंत्री द्वारा घोषित ग्रांट के तहत विकास कार्यों, खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों व दुकानें के किराये के संबंध में एजेंडा भी प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन

नगर परिषद में हाउस की कोरोना काल के दौरान कोई बैठक नहीं हुई है। जिसके कारण कई पार्षद लंबे समय से बैठक बुलाने की मांग कर रहे हैं। पिछले साल भी पार्षदों ने नोटिस देकर बैठक बुलवाई थी। अब फिर से एक बार पार्षदों ने एक्ट में प्रावधान के तहत नोटिस देकर बैठक बुलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ये दिया है बैठक के लिए एजेंडा
1. बैठक के लिए पार्षदों ने एजेंडा दिया है कि डोर टू डोर के तहत छोड़े गए शहर में टेंडर को लेकर पूरी जानकारी पर चर्चा की जाए। इ-टेंडरिंग प्रक्रिया की पूरी जानकारी पर चर्चा की जाए। इस टेंडर की शर्तों पर चर्चा की जाए। जिस एजेंसी को यह काम दिया गया है, वह ऐसा टेंडर लेने के लिए योग्य भी है या नहीं? इस बात पर चर्चा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. इसी प्रकार से चिल्ड्रन पार्क व जवाहर पार्क के रखरखाव के लिए किए गए अनुबंध पर भी चर्चा की जाए। इस टेंडर को छोड़ने की शर्तों, जिस एजेंसी को यह दिया गया है, उसकी क्षमता है या नहीं। टेंडर को लेकर तमाम पहलुओं पर चर्चा की मांग की गई है।
3. अमृत योजना के तहत चल रहे कार्यों पर चर्चा करने की मांग की गई है।
4. मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा स्वीकृत ग्रांट में से होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की मांग की गई है।
5. शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की स्थिति पर चर्चा की मांग।
6. शहर में खाली व किराये पर जा चुकी दुकानों को लेकर चर्चा किए जाने की मांग की गई है।
नोटिस पर पार्षदों ने किए हस्ताक्षर
पार्षद संजय भौरिया ने कहा कि डोर टू डोर के टेंडर व दोनों पार्कों के टेंडर के संबंध में पार्षदों को कई तरह की आपत्तियां हैं। उन पर चर्चा करके फैसला लिया जाए। इसके अलावा भी कई अन्य मुद्दे हैं, जिन पर चर्चा की जानी है। इसलिए पार्षदों ने बैठक बुलाए जाने की मांग की है। नोटिस पर पार्षद संजय भौरिया, विरेंद्र बिल्लू, राकेश सरदाना, विनोद सोनी, सरदार हरजिंद्र सिंह, किरण भान, कुलदीप सैनी, रेखा सिंगला व वाइस चेयरमैन डा. पवन थरेजा के हस्ताक्षर हैं।
एक दिसंबर से मिला है टेंडर
डोर टू डोर टेंडर के ठेकेदार बलबीर नौच का कहना है कि उन्हें एक दिसंबर से टेंडर मिला है। इसके बाद टेंडर में आवश्यक शर्तों अनुसार संसाधन जुटाए जा रहे हैं। जेसीबी, ट्रैक्टर व अन्य सामान खरीद लिया गया है। शहर में कचरे का उठान शुरू कर दिया है। कुछ लोग बेवजह परेशान कर रहे हैं। जबकि उन्हें काम शुरू करने के लिए 60 दिन का समय टेंडर की शर्तों अनुसार दिया गया है। इसके बावजूद शहर से कचरे का उठान शुरू कर दिया है। शहर में से युद्धस्तर पर कचरे का उठन किया जा रहा है। टेंडर में आवश्यक सभी शर्तों का पालन किया जा रहा है।

नगर परिषद चेयरपर्सन सीमा कश्यप ने कहा कि उन्हें कोई ऐसा नोटिस नहीं मिला है। व्हाटस-एप ग्रुप के माध्यम से जरूर पता चला है, जैसे ही यह नोटिस मिलेगा, जल्द ही नियमानुसार बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed