फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   open shoes shop during lockdown, case

लॉकडाउन की अनदेखी करके जुतों की दुकान खोलने पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
open shoes shop during lockdown, case
पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ लॉक डाउन के बीच जूतों की दुकान खोलने पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सिनेमा मार्केट कैथल-करनाल रोड पूंडरी पर स्थित दुर्गा बूट हाउस खोलने के आरोप तहत थाना पूंडरी में आरोपी शिवम गर्ग निवासी फतेहपुर के खिलाफ 188, 269 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51बी तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी दुकानदार प्रशासन व व्यापार मंडल कमेटी के द्वारा बार-बार समझाने पर भी सरकारी आदेश की उल्लंघन करके दुकान खोले हुए था। मामले की आगामी जांच चौकी पूंडरी पुलिस के एएसआई सतपाल द्वारा की जा रही है।

इसी प्रकार से एक अन्य मामले में प्रवक्ता ने बताया एक अन्य मामले में चौकी पुंडरी पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक सतपाल सिंह द्वारा जांच के दौरान आरोपी अनिल कुमार वासी फतेहपुर को गिरफ्तार करके उसकी बाइक जब्त कर ली गई। थाना पुंडरी में दर्ज अभियोग के अनुसार शाम के समय एएसआई सतपाल, एएसआई नरेंद्र, एएसआई ओमप्रकाश, एसपीओ सलिंद्र व एसपीओ संदीप कुमार की टीम लॉकडाउन दौरान कोविड-19 के सबंध में आमजन के आवागमन पर नजर रखे हुए थी। अनिल कुमार से बाहर घूमने का कारण पूछा गया, जिसके मुंह से शराब की तेज दुर्गंध आ रही थी। आरोपी पुलिस के साथ गाली-गलौच करके सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने लगा तो उसको पुलिस द्वारा काबू करके बाइक जब्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed