फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Only by the grace of God one can cross from Maya.

कथा में आसपास के गांवों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु ले रहे हैं भाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Only by the grace of God one can cross from Maya.
पूंडरी। फतेहपुर में प्रसिद्ध माता मनसा देवी मंदिर में आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथावाचक अरविंद शास्त्री जी चित्रकूट वाले ने भगवान की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि मनुष्य भगवान की कृपा प्राप्त करके ही इस दुख रूपी माया से पार हो सकता है, किंतु भगवत कृपा कोई आकस्मिक घटना नहीं है। जो-जो जीव भगवान के शरणापन्न हुए, उन पर भगवान की कृपा हुई।
विज्ञापन

भगवान ने अपना सब कुछ देकर उन जीवों को मालामाल कर दिया। वे महापुरुष बन गए- तुलसी, सूर, मीरा, कबीर। उन्होंने शरणागति शब्द का अर्थ बताते हुए कहा कि कुछ न करना ही शरणागति है, लेकिन यह कुछ न करना कोई भी जीव कर नहीं सकता, क्योंकि वेद के सिद्धांत के अनुसार कोई भी जीव एक क्षण को भी अकर्म नहीं रह सकता। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि कर्म दो प्रकार के होते हैं। एक मानसिक कर्म तथा दूसरा मानसिक व शारीरिक कर्म। भले ही हम शरीर से कोई कर्म न करें, लेकिन मन एक क्षण को भी चुप नहीं रह सकते।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मानव शरीर में जीव अपना चरम लक्ष्य परमानंद की प्राप्ति कर सकता है। माता मनसा देवी मंदिर के प्रमुख पुजारी देवेंद्र शर्मा फतेहपुर ने बताया कि 30 मार्च तक चलने वाली इस भागवत कथा के अंतिम दिन पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। भगवत कथा को सफल बनाने में समाजसेवी अशोक गोयल बजरंग वाले, आढ़ती सेठ चांदीराम गोयल, ईश्वर मोहना, पवन गोयल, डा. मदन रोहिल्ला सराहनीय योगदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed