फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Online registration for admission in ITI from 16 September

आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 16 सितंबर से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Online registration for admission in ITI from 16 September
आईटीआई में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आवेदकों के पंजीकरण के लिए 16 से 30 सितंबर तक पोर्टल को खोलने का समय निर्धारित किया है। हालांकि दाखिला प्रक्रिया से संबंधित आगामी कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही दस्तावेजों की जांच व मेरिट सूची लगाने के लिए अनुसूची जारी होने की संभावना है। जिले में 10 वीं कक्षा में पास हुए 17896 विद्यार्थी व 12वीं में पास हुए 13592 विद्यार्थी 9 राजकीय और 10 निजी आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में दाखिले के लिए पंजीकरण करवा सकेंगे।
विज्ञापन

इन 19 संस्थानों में प्रतिवर्ष करीब सात हजार विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाता है। अधिकारियों का कहना है कि इस बार करीब 20 हजार विद्यार्थियों का आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन करने का अनुमान है। विद्यार्थियों के दाखिले ज्यादातर राजकीय आईटीआई कैथल और महिला आईटीआई कैथल में ही होने संभावित हैं। ज्यादा आवेदन आने का एक ये कारण भी है कि सरकारी आईटीआई में फीस नाममात्र है, जबकि लड़कियों की फीस पूरी तरह माफ है।
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले के लिए 10 वीं कक्षा की मार्क लिस्ट, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, बैंक खाता की प्रति, रंगीन फोटो, आधार कार्ड व परिवार पहचान पत्र जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में राजकीय आईटीआई कैथल, महिला आईटीआई कैथल, पूंडरी, आईटीआई महिला पूंडरी, कलायत, गुहणा, गुहला-चीका, राजौंद व पबनावा में स्थित हैं। इनके अलावा कैथल, ढांड, पूंडरी, बाता, कुतुबपुर, पाडला, मागो माजरी व राजौंद में निजी शिक्षण संस्थान भी हैं।
आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी एवं राजकीय आईटीआई कैथल के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने बताया कि दाखिले के लिए 16 से लेकर 30 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाया जा सकेगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कौशल प्रशिक्षण हासिल कर विद्यार्थी सरकारी व गैर सरकार विभागों में रोजगार पा सकते हैं।

जिले के महाविद्यालयों में दाखिले के लिए जिन आवेदकों ने पंजीकरण करवाया है, अब उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। 8 सितंबर तक जांच का कार्य चलेगा। जांच के लिए कॉलेजों में टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें दस्तावेज जांचने के साथ-साथ आवेदन में किसी प्रकार की कमी मिलने पर उसे दुरुस्त भी करवा रही हैं। या तो आवेदक को कॉलेज में बुलाकर दस्तावेजों की कमी दूर की जा रही है या फिर मोबाइल के माध्यम से पूछताछ कर खामियों को दूर किया जा रहा है। साथ ही मेरिट सूची जारी करने से संबंधित तैयारियां भी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed