फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One more possitive case in kaithal

जिले में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
One more possitive case in kaithal
कैथल। जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या एक के बाद एक बढ़ रही है। शहर की शक्तिनगर गली नंबर पांच में एक 19 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि जो भी कोरोपा पॉजिटिव पाए गए हैं, वे सभी जिले में बाहर से आने वाले हैं। जिसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भ्रुतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शक्तिनगर में कोरोना संक्रमित 19 वर्षीय युवक का पता लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम और सिटी एसएचओ नन्ही देवी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को एंबुलेंस के माध्यम से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। अधिकारियों के अनुसार यह युवक दिल्ली के सुल्तानपुरी क्षेत्र में किसी मॉल में सेल्समैन था। लॉकडाउन होने के कारण वह दिल्ली में फंसा हुआ था। 21 मई को वहां से बाइक पर सवार होकर कैथल पहुंच गया। यहां आकर उसने जिला नागरिक अस्पताल में अपना कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल दिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट आने तक उसे घर पर ही क्वारंटीन किया था। रविवार को जब रिपोर्ट आई तो पता चला कि युवक कोरोना पॉजिटिव है।
विज्ञापन

शक्तिनगर में किराये पर रहता है युवक
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला महामारी अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि युवक शक्ति नगर में किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन कर दिया है। बिल्डिंग में रहने वाले पांच बच्चों सहित चार महिला व दो पुरुषों को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सिटी एसएचओ नन्ही देवी ने बताया कि मकान के साथ-साथ पूरे मोहल्ले को सील कर दिया गया है, ताकि कोई अन्य व्यक्ति यहां प्रवेश न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के तीन अन्य युवक पंचकूला में मिले कोरोना पॉजिटिव
जिले के विभिन्न स्थानों पर रहने वाले तीन युवक पंचकूला में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये तीनों और प्रदेश के अन्य युवक यूएसए गए थे, जिन्हें वहां से डिपोर्ट कर दिया गया था। यूएसए से इन्हें अमृतसर लाया गया और बाद में पंचकूला भेजा गया। सैंपल लेने के बाद इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल ने बताया कि तीनों को अग्रोहा में आइसोलेट कर दिया गया है।

इस समय जिले में तीन कोरोना मरीज
जिले में इस समय तीन कोरोना मरीज हैं। दो ढांड से पॉजिटिव पाए गए थे। अब शक्ति नगर निवासी यह युवक भी पॉजिटिव आया है। ये तीनों अब अस्पताल में दाखिल हैं। वहीं इससे पूर्व महादेव कालोनी से दो, बलराज नगर से एक व्यक्ति पॉजिटिव आने के बाद ठीक होने उपरांत घर आ चुके हैं। अमेरिका से लौटे तीन पॉजिटिव आए युवकों को कैथल जिले की सूची में रखा जाएगा या फिर पंचकूला की, अभी यह तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed